भोपाल में चलती कार से महिला को फेंकने के आरोप:

0
Spread the love

भोपाल के बाग सेवनिया थाना इलाके में स्थित लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार में सवार कुछ लोगों द्वारा 60 साल से अधिक उम्र की महिला को चलती कार से फेंककर भागने की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली थी। दावा किया गया था कि महिला के सीने पर स्टेपलर के पिन लगे हैं। महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मंगलवार रात महिला लापता हो गई थी। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने मामले के सूचनाकर्ता और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। किसी ने भी महिला को कार सवार युवकों द्वारा फेंके जाने पुष्टि नहीं की है। बुधवार को महिला की मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को मिली। जिसमें महिला के सीने में मिले निशानों को ब्लाउज के हुक आई चोट बताया गया है। शुरुआत में इन निशानों को स्टेपलर पिन से आना बताया गया था।

चलती कार से फेंकने के आरोप लगे थे

लहारपुर ब्रिज नाले के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे तेजी से एक कार आई और स्पीड कम कर उसमें सवार लोगों ने चलती गाड़ी से एक बुजुर्ग महिला को बाहर फेंक दिया। करीब 60-65 साल की महिला को जानबूझकर चलती कार से गिराने के बाद कार सवार तेजी से भाग निकले। बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंकने की घटना एक स्थानीय महिला ने देखी थी।

स्वयंसेवी संस्था के जिम्मेदारों ने भर्ती कराया था

इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी एक स्वयंसेवी संस्था चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर को दी। हालांकि पुलिस को दिए बयानों में किसी ने भी महिला को फेंकता देखने की पुष्टि नहीं की। घटना स्थल के आस पास रहने वाले लोग घटना की जानकारी होने से भी इनकार कर रहे हैं।

लापता महिला की तलाश जारी

अस्पताल से लापता हुई महिला की तलाश जारी है। उसे कार से फेंके जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। मेडिकल रिपोर्ट में सीने पर चोट ब्लाउज के हुक से आना बताया गया है। कुछ लोगों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि महिला पूर्व में भी लाहरपुर नाले के आसपास भीख मांगती देखी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481