प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भारी कटौती का निर्णय ऐतिहासिक

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के ऐतिहासिक निर्णय पर दी प्रतिक्रिया
———————————————————-
-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भारी कटौती का निर्णय ऐतिहासिक
-प्रधानमंत्री जी का वैश्विक संकट के बीच दूरदर्शी नेतृत्व देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएगा
-मोदी जी के नेतृत्व में भारत चुनौतियों को अवसर में बदलकर नई ऊर्जा के साथ उभरा
-श्री हेमंत खण्डेलवाल
भोपाल 27/03/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक तनाव के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और समर्पण को और प्रगाढ़ करता है और देशवासियों को यह विश्वास दिलाता है कि उनकी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस निर्णय में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर, डीज़ल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य रुपये प्रति लीटर और विमानन टरबाइन ईंधन के निर्यात पर ड्यूटी लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है, जो देश की जनता को महंगाई के प्रभाव से बचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने हर कठिन दौर में न केवल अपने पैरों पर खड़ा रहकर स्थिरता दिखाई है, बल्कि चुनौतियों को अवसर में बदलकर नई ऊर्जा के साथ उभरा है।
मोदी सरकार हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए तत्पर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते आने वाले समय में और भी वृद्धि की संभावना थी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी जी ने पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में कटौती कर देश की जनता को राहत देने का जो ऐतिहासिक कदम उठाया है, वह न केवल सरकार की सजगता को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि मोदी जी की सरकार हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल आम आदमी को राहत मिलेगी, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। तेल की कीमतों में गिरावट से परिवहन क्षेत्र और अन्य उद्योगों को लाभ होगा, जिससे महंगाई पर भी नियंत्रण पाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा जनता के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, यह उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
इस निर्णय से आम जनता को मिलेगी राहत, भारत की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर संकट के समय में उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। चाहे वह कोरोना महामारी का दौर हो या वैश्विक तेल संकट, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा देश को सही दिशा में मार्गदर्शन किया और संकटों को अवसरों में बदलने का कार्य किया। उनका यह कदम इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार हर स्थिति में जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस फैसले से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि भारत की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481