महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियम हेतु किए जा रहे ज़न जागरूकता के क्रम में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा पटेल नगर थाना मंगलवारा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया
@सजग भोपाल #सुरक्षित भोपाल🚔
महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियम हेतु किए जा रहे ज़न जागरूकता के क्रम में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा पटेल नगर थाना मंगलवारा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया उनके द्वारा निम्न बातें बताई:-
🔹 पटेल नगर से लगे पटवा मार्केट में दुकानदारों द्वारा टाइल्स/ग्रेनाइट सड़क पर रख देते है, जिससे आवागमन बाधित होता है।
🔹सब्जी मंडी चौराहे पर लोडिंग ऑटो,रिक्शा चालकों द्वारा आमजन से अभद्रता की जाने संबंधी समस्या ।
🔹 सब्जी मंडी चौराहे पर लेफ्ट टर्न से यातायात में आने वाली बाधा को दूर किये जाने हेतु सुझाव।
🔹सड़क पर वाहनों की पार्किंग के निदान हेतु व्हाइट लाइन के निर्देश दिए गए।
🔹वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
🔹 पुलिस आयुक्त द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
