सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन एवं अनंत अक्षत शुभकामनाएँ

0
Spread the love

सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन एवं अनंत अक्षत शुभकामनाएँ
मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क संचालनालय (डायरेक्टरेट) से दिनांक 30 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए
हमारे प्रिय, सम्माननीय एवं हृदयप्रिय श्री सुकुमाल जैन साहब को
अनंत अक्षत शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
श्री सुकुमाल जैन साहब ने जनसंपर्क विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान सरकार, संगठन, समाज और पत्रकारिता जगत के बीच एक ऐसा सेतु बनाया, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उनकी कार्यशैली, विनम्र स्वभाव, सरल-सहज व्यवहार और समय के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
उन्होंने पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में रहते हुए हजारों पत्रकारों का दिल जीता। सत्ता, संगठन और व्यवस्था में रहते हुए भी पत्रकारों के साथ उनका व्यवहार सदैव सम्मानजनक, सहयोगी और मानवीय रहा।
पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, मार्गदर्शन देना और सरकार की योजनाओं व गतिविधियों को सरल भाषा में जनता तक पहुँचाना—इसमें उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
ऐसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो
सरकार के प्रति निष्ठावान हों,
पत्रकारों के प्रति संवेदनशील हों,
और मानव जीवन व जनकल्याण को सर्वोपरि रखें।
श्री सुकुमाल जैन साहब सरल, सहज, मिलनसार, हँसमुख और हर दिल अजीज व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। राजधानी भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश-भर के पत्रकारों के लिए उनकी सेवानिवृत्ति एक भावनात्मक क्षति है।
उनसे हजारों सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी यह प्रेरणा ले सकते हैं कि
अनुशासन, समयपालन, विनम्रता और कार्य को सरल बनाकर भी प्रशासन में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।
आज भोपाल मुख्यालय के पत्रकारों को ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के पत्रकारिता जगत को उनकी कमी हमेशा खलेगी।
पत्रकारों के प्रति उनका सम्मान, स्वागत और सहयोग—हम कभी नहीं भूल पाएँगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति पश्चात उनका जीवन स्वस्थ, दीर्घायु, सम्मानित एवं प्रेरणास्पद रहे और उनका अनुभव समाज व राष्ट्र के लिए आगे भी मार्गदर्शक बने।
आपका शुभेच्छु
विनोद सूर्यवंशी
संपादक – न्यू भोजराज टाइम्स
प्रदेश अध्यक्ष – वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन
एवं एमपी प्रेस क्लब, भोपाल (म.प्र.)
9893523454

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481