भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच की नशे के विरूद्ध कार्यवाही, 4.28 ग्राम एमडी पाउडर एवं दो मोबाईल फोन एवं एक दो पहिया वाहन के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच भोपाल
भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच की नशे के विरूद्ध कार्यवाही, 4.28 ग्राम एमडी पाउडर एवं दो मोबाईल फोन एवं एक दो पहिया वाहन के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी के पास से 4.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर एवं दो मोबाईल फोन जप्त।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।
दोनों के पास अवैध मादक पदार्थ MD होना एवं बिक्री की फिराक में होना बताया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपियों पर बड़ी कार्यवाही, एमडी ड्रग्स जप्त
आरोपियों को कब्जे से एक दो पहिया वाहन एवं दो मोबाईल किये गये जप्त ।
दोनो आरोपियों से जप्त मशरुका की कुल कीमत लगबग दो लाख रुपये ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा मायनर एक्ट के आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
अपराध का विवरण विश्वनीय मुखबिर ने थाना परिसर में उपस्थित आकर सूचना दिया कि RRL ब्रिज के पास बागसेवनिया भोपाल में दो लडके एक सफेद काले रंग की पल्सर गाडी पर बैठे हुए है जिनमें से एक लडके का हुलिया रंग साँवला, चेहरे पर काली दाढ़ी मूंछे है, घने काले बाल, गहरे लाल और सफेद रंग की जैकेट पहना है जैकेट के अगले हिस्से पर लाल गुलाब के फूलों के बड़े प्रिंट बने हुए हैं। एवं तथा दूसरे लडके का हुलिया रंग गेहुआ, चेहरे पर हल्की दाढ़ी और मूंछें, बाल काले एवं हरे से रंग की फुल कालर बाली स्वेटर पहने है जो अपने पास मादक पदार्थ एमडी रखे हुए है जिसे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है यदि उन्हे जल्दी नही पकडा गया तो वह एमडी किसी को बेचकर ठिकाने लगा देंगे या इधर उधर कर देंगे । यदि समय रहते पकड लिया गया तो उनके पास से बडी मात्रा में एमडी मिल सकती है । मुखबिर द्वारा बताये स्थान RRL ब्रिज के पास एचपी पेट्रोल पंप के पास बागसेवनिया भोपाल पहुँचा जहाँ थोडी दूर से खडे होकर देखा और हमराह स्टाफ एवं गवाहान को दिखाया तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार दो लडके सफेद काले रंग की पल्सर मोटरसायकिल पर बैठै देखे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिन्हे स्वयं का परिचय देकर उनसे उनका नाम पता पूछा जो अपना अपना नाम (1) जोएब खान पिता फईम खान उम्र 22 साल निवासी म.न. 108 गैस राहत बस्ती हाउसिंग बोर्ड करोंद थाना निशातपुरा भोपाल (2) मोहम्मद सैफ पिता अब्दुल करीम उम्र 20 साल निवासी h113 हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल का होना बताया ।
उपरोक्त गवाहो के समक्ष आरोपीगण जोएब खान एवं मोहम्मद सैफ के पास से मिले अवैध मादक पदार्थ एमडी जैसा पदार्थ जो एक पारदर्शी पन्नी में रखा है जिसे पन्नी सहित तौल काँटा पर रखकर तौला गया तो कुल वजन 4.28 ग्राम होना पाया गया । बाद आरोपीगण का कृत्य धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पाय जाने असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियो से मादक पदार्थ एमडी को रखने परिवहन करने के संबंध मे पृथक से पूछताछ की जाती है।
आरोपियों की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय
1 जोएब खान पिता फईम खान उम्र 22 साल निवासी म.न. 108 गैस राहत बस्ती हाउसिंग बोर्ड करोंद थाना निशातपुरा भोपाल 9 वी सब्जी बेचता है
2 मोहम्मद सैफ पिता अब्दुल करीम उम्र 20 साल निवासी h113 हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल 8 वी फर्नीचर की दुकान मे काम करता है
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका- उनि जसवंत सिंह , प्रआर. कुवर बहादुर, आर. बृज मोहन व्यास, आर. देवेन्द्र पलोदिया, आर. पवनेश, आर. जावेद खान, आर. विवेक नामदेव,आर. जितेन्द्र चंदेल, आर. नीलेश वर्मा, म.आर. पूजा यादव ।
