मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में सहभागिता की।

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में सहभागिता की।

नारी सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन का पाखंड अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। 27 वर्षों तक महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डालकर रखा, और जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय से महिलाओं को अधिकार देने का मार्ग प्रशस्त हुआ तो इस गठबंधन ने रोड़े अटकाया।

इनके लिए महिलाओं का सम्मान नहीं, सिर्फ उपयोग की वस्‍तु है। वोट बैंक की राजनीति के आगे इन्होंने हमेशा नारी शक्ति के अधिकारों की बलि दी है। देश की माताएं-बहनें अब ठान चुकी हैं, जो सम्मान, सुरक्षा और अवसर देगा, वही समर्थन पाएगा।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया जी, प्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर जी, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस जी, राज्‍यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी उपस्थित रहीं।

#MahilaVirodhiCongress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481