आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर मतगणना जारी:AAP के मालविंदर सिंह कंग 2483 वोटों सेआगे, कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला पीछे
पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह 8:00 बजे से जारी है। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस सीट के अधीन कल 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें ये आनंदपुर साहिब, रूपनगर, चमकौर साहिब, खरड़, मोहाली, बलाचौर, शहीद भगत सिंह नगर, गढ़शंकर, बंगा विधानसभा शामिल हैं।
मतगणना के लिए प्रत्येक जिले के सभी विधानसभा हल्को के तीन काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 2400 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
देखिए काउंटिंग से जुड़ी फोटोज…।


4 राउंड के बाद AAP उम्मीदवार आगे
आनंदपुर साहिब सीट पर 4 राउंड के बाद AAP उम्मीदवार आगे चल रहे है।
मालविंदर सिंह कंग, आप : 60823
विजय इंदर सिंगला, कांग्रेस : 57963
डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा : 42260
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकाली दल : 22130
जसवीर सिंह गढ़ी, बसपा : 18023
AAP उम्मीदवार मालविंदर सिंह आगे
आनंदपुर साहिब सीट पर AAP उम्मीदवार आगे चल रहे है।
मालविंदर सिंह कंग, आप : 56037
विजय इंदर सिंगला, कांग्रेस : 53675
डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा : 38112
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकाली दल : 19397
जसवीर सिंह गढ़ी, बसपा : 17655
AAP उम्मीदवार आगे
आनंदपुर साहिब सीट पर AAP उम्मीदवार आगे चल रहे है।
मालविंदर सिंह कंग, आप : 43079
विजय इंदर सिंगला, कांग्रेस : 41466
डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा : 32216
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकाली दल : 14747
जसवीर सिंह गढ़ी, बसपा : 13850
कांग्रेस उम्मीदवार आगे
आनंदपुर साहिब सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे है।
मालविंदर सिंह कंग, आप : 25842
विजय इंदर सिंगला, कांग्रेस : 27393
डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा : 20006
प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकाली दल : 8366
जसवीर सिंह गढ़ी, बसपा : 8890
श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट 14 राउंड में होगी मतगणना

मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात
भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात
चेकिंग के बाद काउंटिंग एजेंट के बाद सेंटर पर दी गई एंट्री
सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना
पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां से आप आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के अलावा कुल 28 प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर इस बार 61 पॉइंट 98% प्रतिशत वोटिंग हुई। जो पिछली बार के मुकाबले करीब 4% काम है।
