भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’

0
Spread the love

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल जी ने सोमवार को बहनों के साथ भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन प्रस्ताव को संसद में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध “जन-आक्रोश महिला पदयात्रा” में सहभागिता कर मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के पक्ष में सशक्त आवाज बुलंद की।

राजा राममोहन राय, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानायकों ने महिलाओं के जिस संघर्ष की नींव रखी, उसी संकल्प को आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सशक्त नेतृत्व के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

विपक्ष का कृत्य नारी शक्ति का खुला अपमान है। महिलाओं को उनका हक दिलाने हेतु संसद एवं विधानसभाओं में 33% आरक्षण की ऐतिहासिक पहल को भी विपक्ष ने बाधित किया, यह निंदनीय है और इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है।

यह पदयात्रा उसी मानसिकता के खिलाफ जनआक्रोश की अभिव्यक्ति है। देश की नारी शक्ति अब सजग और सशक्त है— वह अपने सम्मान, अधिकार और सपनों से कोई समझौता नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास केवल विरोध नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, समान अधिकार और न्याय के लिए एक दृढ़ लोकतांत्रिक संकल्प है।

#NariShakti #MahilaSamman #BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481