भोपाल की सड़कों पर उतरीं मंत्री-सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता

0
Spread the love

लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो पाने के विरोध में मध्य प्रदेश बीजेपी की जन आक्रोश महिला पद यात्रा शुरू हो गई है। भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत मंत्री- सांसद और बीजेपी महिला मोर्चा की नेता रोशनपुरा चौराहे की तरफ बढ़ रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- नारी सब भूल सकती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। संसद में बहनों के हक पर डाका डालने के खिलाफ वे आज भोपाल की सड़कों पर लड़ने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि संसद में हमारे पास दो तिहाई आंकड़ा भले न हो लेकिन हमारे पास इच्छाशक्ति की कमी नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं के अधिकार का बिल गिरने पर खुशियां मनाई। जश्न मनाया।

प्रियंका गांधी बड़ी-बड़ी बातें करती थीं कि मैं नारी हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन वह बड़ी-बड़ी बातें कहां गईं, जब आपने बहनों के अधिकारों को फांसी देने का काम किया। राहुल गांधी के पिताजी ने भी 40 साल पहले तीन तलाक लागू कर बहनों के अधिकारों पर डाका डाला था। यह कांग्रेस का अतीत है। बहनों के अधिकार को कुचलने के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने ये बात भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में जन आक्रोश महिला पद यात्रा के मंच से कही। इसका आयोजन बीजेपी ने महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के विरोध में किया है।

अपडेट्स…

  • बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने कहा- कांग्रेस के नेताओं ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराकर जश्न मनाया, यह महिलाओं के अपमान का प्रतीक था। मातृ शक्ति इस अपमान का जवाब देगी।अब याचना नहीं, रण होगा…जीवन या कि मरण होगा।
  • सागर लोकसभा सीट से सांसद लता वानखेड़े ने कहा- ये केवल बिल नहीं, बल्कि महिलाओं के पंचायत से पार्लियामेंट तक पहुंचने का दरवाजा था, जिसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने बंद कर दिया। विपक्ष को महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं चाहिए। ये वही लोग हैं, जो मंच पर महिलाओं की बात करके बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। लेकिन इनकी सोच है कि महिलाएं सिर्फ भीड़ का हिस्सा रहें। तालियां बजाएं, नेतृत्व न करें।
  • मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, सांसद कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकि, माया नारोलिया, महापौर मालती राय, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, मोना सुस्तानी भी मौजूद हैं।

देखिए, तस्वीरें…

जन आक्रोश महिला पद यात्रा के मंच पर कवियत्री अनामिका जैन अम्बर ने प्रस्तुति दी।
जन आक्रोश महिला पद यात्रा के मंच पर कवियत्री अनामिका जैन अम्बर ने प्रस्तुति दी।
रैली में 30 हजार महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया है।
रैली में 30 हजार महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया है।
गर्मी से बचने के लिए एक कार्यकर्ता हाथ का पंखा लेकर आई है।
गर्मी से बचने के लिए एक कार्यकर्ता हाथ का पंखा लेकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481