बीजेपी की जन आक्रोश महिला पद यात्रा

0
Spread the love

लोकसभा में 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका था। इस बिल में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।

विधेयक पारित न हो पाने के विरोध में बीजेपी ने आज भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड पर जन आक्रोश महिला पद यात्रा का आयोजन किया है। मंच पर मंत्री कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, सांसद कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकि, माया नारोलिया, लता वानखेड़े, महापौर मालती राय, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, मोना सुस्तानी मौजूद हैं।

यहां कवियत्री अनामिका जैन अम्बर ने प्रस्तुति दी तो बीजेपी की सभी नेता झूमती दिखीं। महिलाओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।

मंत्री बोलीं- कांग्रेस ने महिलाओं का रास्ता रोकने का काम किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा- एक समय था, जब मां अपनी बेटियों से कहती थी कि तुम्हें घर में चौका-चूल्हा ही करना है। लेकिन, अब माताएं सोचती हैं कि बेटी पढ़ेगी और कुछ करके दिखाएगी। डॉक्टर, इंजीनियर,आईएएस, आईपीएस तो बनेगी ही।

उन्होंने कहा कि आज बेटी लोकसभा-विधानसभा में जाकर कानून बनाने का काम भी कर सकती है। इस आशा को रोकने का काम कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने किया है। आने वाली पीढ़ी के साथ यह विश्वासघात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481