आंध्र में NDA, ओडिशा में भाजपा की सरकार संभव:आंध्र में एनडीए 151 सीटों पर आगे; ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। फिलहाल रुझान आ रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) सरकार बनाता दिख रहा है। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को खासा नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में भी इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया था। 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है।

वहीं, ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल में BJD और BJP में कांटे का मुकाबला बताया गया था। पोल में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा को, दोनों को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

अब देखिए दोनों राज्यों का जनादेश

आंध्र प्रदेश 175 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 88

पार्टी रुझान रिजल्ट
BJP 6
YSRCP 24
कांग्रेस 0
TDP 127
जनसेना 18
अन्य 0

ओडिशा 147 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 74

पार्टी रुझान रिजल्ट
BJD 52
BJP 75
कांग्रेस 12
अन्य 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481