542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग-UP के रुझानों में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त, भाजपा को नुकसान; रायबरेली से राहुल आगे, अमेठी से स्मृति पीछे

लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA 296, I.N.D.I.A. 228 सीटों पर आगे चल रहा है।
रूझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है। यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। दोनों पार्टियां एनडीए से आगे निकल गई हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा 2019 का प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।
1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।
राज्यों के शुरुआती रुझान…
| राज्य | सीटें | भाजपा+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| उत्तर प्रदेश | 80 | 38 | 42 | 0 |
| महाराष्ट्र | 48 | 18 | 29 | 1 |
| आंध्र प्रदेश | 42 | 21 | 0 | 4 |
| तेलंगाना | 17 | 8 | 8 | 1 (AIMIM) |
| पश्चिम बंगाल | 42 | 12 | 2 | 28 (TMC) |
| बिहार | 40 | 31 | 8 | 1 |
| तमिलनाडु | 39 | 1 | 36 | 2 |
| मध्यप्रदेश | 29 | 29 | 0 | 0 |
| कर्नाटक | 28 | 20 | 8 | 0 |
| गुजरात | 26 | 25 | 1 | 0 |
| राजस्थान | 25 | 13 | 12 | 0 |
| ओडिशा | 21 | 17 | 1 | 3 (BJD) |
| केरल | 20 | 2 | 17 | 1 |
| असम | 14 | 8 | 4 | 2 |
| झारखंड | 14 | 8 | 6 | 0 |
| पंजाब | 13 | 0 | 10 | 2 + 1 (SAD) |
| छत्तीसगढ़ | 11 | 10 | 1 | 0 |
| हरियाणा | 10 | 4 | 6 | 0 |
| दिल्ली | 7 | 7 | 0 | 0 |
| जम्मू कश्मीर | 5 | 2 | 2 (NC) | 1 |
| उत्तराखंड | 5 | 5 | 0 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 4 | 4 | 0 | 0 |
| मेघालय | 2 | 0 | 1 | 1 |
| अरुणाचल प्रदेश | 2 | 2 | 0 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 | 0 |
| गोवा | 2 | 1 | 1 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 0 | 1 | 1 |
| लक्षद्वीप | 1 | 0 | 1 | 0 |
| पुडुचेरी | 1 | 0 | 1 | 0 |
| सिक्किम | 1 | 0 | 0 | 1 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 1 | 0 |
| अंडमान निकोबार | 1 | 1 | 0 | 0 |
| चंडीगढ़ | 1 | 0 | 1 | 0 |
| दादर नगर हवेली- दमन दीव | 2 | 1 | 0 | 1 |
| लद्दाख | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कुल सीटें- | 543 |
नोट- बढ़त/जीत का डेटा चुनाव आयोग के अनुसार है…
लाइव अपडेट्स
दिग्विजय बोले- 2 पोलिंग स्टेशन पर EVM मैच नहीं हुईं
बिहार: सारण से लालू की बेटी पीछे
बिहार की सारण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से 3908 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक राजीव को 34579 और रोहिणी को 30671 वोट मिले हैं।
तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे
- तेलंगाना की चेवल्ला सीट से बीजेपी कैंडिडेट कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी 33054 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने जी. रंजीत रेड्डी को मैदान में उतारा था। जी. रंजीत बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट दानम नागेंद्र 41087 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट जी. किशन रेड्डी आगे चल रहे हैं। दानम नागेंद्र बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- तेलंगाना की मल्काजगिरि सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सुनीता महेंद्र रेड्डी 109577 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट इटाला राजेंद्र आगे चल रहे हैं।
- सुनीता महेंद्र रेड्डी बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
- तेलंगाना की नागरकुरनूल सीट से बीजेपी कैंडिडेट भरत प्रसाद पोथुगंती 16403 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट डॉ.मल्लू रवि आगे चल रहे हैं। भरत प्रसाद पोथुगंती बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- तेलंगाना की जहीराबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट बीबी पाटिल 11991 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश कुमार शेतकर आगे चल रहे हैं। बीबी पाटिल बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- तेलंगाना की आदिलाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट गोडम नागेश 41317 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अथराम सुगुना पीछे चल रहे हैं। गोडम नागेश बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- तेलंगाना की महबूबाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट ए. सीताराम नाईक 1,87,475 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट बलराम नाइक पोरिका आगे चल रहे हैं। ए. सीताराम नाईक बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे

NCP (शरद पवार) की प्रत्याशी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को 37031 वोट मिले हैं, जबकि अजित की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अब तक 45565 वोट मिल चुके हैं।
नितिन गडकरी 33 हजार वोटों से आगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।
प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा नुकसान, 48 में से 25 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे
महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।एनडीए: भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।
इंदौर में नोटा ने तोड़ा बिहार का रिकॉर्ड
इंदौर में नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिले। सुबह 10.30 बजे तक नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट रही जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट थी, जहां 41 हजार 667 वोट नोटा में गिरे थे।
सोनिया गांधी ने कहा- हम अभी इंतजार कर रहे हैं
कंगना मंडी सीट से आगे, भगवान की पूजा करते दिखीं
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनोत 32426 वोट से आगे हैं। कंगना को 243171 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को अब तक 210745 वोट मिले।
खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे
उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के मनोज तिवारी 31058 वोटों से आगे हैं। वहीं, पंजाब के खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे चल रहा है।
तिरुवनंतपुरम सीट पर भाजपा के राजीव चंद्रशेखर आगे, शशि थरूर पीछे
छिंदवाड़ा से बेटे नकुल के पीछे होने पर कमलनाथ ने कहा- जो है, सो है
समर्थकों ने मोदी की फोटो की पूजा की
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की पूजा की। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता देख कार्यकर्ता उत्साह में है।
राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की
ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री पीछे चल रहीं, भाजपा आगे
- ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री सामंतसिंघार 1705 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी से प्रताप चंद्र सारंगी आगे चल रहे हैं। लेखाश्री सामंतसिंघार बीजेपी से पाला बदलकर इस बार बीजेडी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
- उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से दानिश अली 3690 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडडेट कंवर सिंह तंवर पीछे चल रहे हैं।
- दानिश अली बसपा से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद 20034 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बजेपी कैंडिडेट राज भूषण चौधरी आगे चल रहे हैं।
- अजय निषाद बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
- राजस्थान की कोटा सीट से प्रह्लाद गुंजाल 7325 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट ओम बिरला आगे चल रहे हैं।
- प्रह्लाद गुंजाल बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
ओवैसी 12 हजार वोटों से आगे, पार्टी ऑफिस पहुंचे
हैदराबाद से AIMIM प्रत्याशी असद्दुदीन ओवैसी 12443 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 107158 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को 94715 वोट मिले हैं।
यूपी की अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे
अमेठी सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे हो गई हैं। उन्हें 29122 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने 43076 वोट हासिल किए हैं।
महाराष्ट्र: नवनीत राणा पीछे, भाजपा 13 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 13, कांग्रेस 9, शिवसेना (शिंदे) 9 शिवसेना (UBT) 7, NCP (शरद पवार) 7 और और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। वहीं चंद्रपुर में सुधीर मुंगंतीवार, अमरावती में नवनीत राणा और यवतमाल-वाशिम से राजश्री पाटिल पीछे चल रही हैं।
हेमामालिनी ने कहा- मुझे विश्वास है कि एनडीए सरकार आएगी
अयोध्या में भाजपा को टक्कर दे रही सपा
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4 राउंड की काउंटिंग के बाद 33722 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अवधेश को 32938 वोट मिले हैं। वे सिर्फ 754 वोट से पीछे हैं।
कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील उज्ज्वल निकम आगे
आतंकी कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील और भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से 4083 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23286 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड को 19203 वोट मिले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी अब वाराणसी में आगे चल रहे
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 619 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 35,805 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इलेक्शन कमीशन: भाजपा 216 सीटों पर, कांग्रेस 96 सीटों पर आगे
इलेक्शन कमीशन- 465 सीटों के रुझानों के मुताबिक भाजपा 216 सीटों पर और कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। सपा 29 सीटों पर लीड कर रही है।
अनंतनाग से महूबबा, हैदराबाद से ओवैसी पीछे
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।
यूपी में कांटे की टक्कर: NDA 39, इंडी को 39 सीटों पर बढ़त
यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 39, इंडी गठबंधन 39 और बसपा और अन्य 1-1 सीट पर बढ़त बनाई है।
राहुल गांधी रायबरेली से 18480 वोट से आगे
तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।
पीएम मोदी 436 वोट से आगे
वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।
जयराम रमेश बोले- रुझान बताते हैं कि पीएम अब पूर्व पीएम होने वाले हैं

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखा रहे हैं कि मौजूदा पीएम पूर्व पीएम बनने वाले हैं। ये उनकी वैचारिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो सिर्फ ट्रेलर हैं।
कन्नौज से अखिलेश यादव 13 हजार वोट से आगे
यूपी की कन्नौज सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 38813 वोट लेकर 13569 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सांसद सुब्रत पाठक को 25244 वोट मिले हैं।
अभी के रुझान.. देखिए कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से

CEC बोले- हम वोट काउंटिंग प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पर वर्चुअली नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में हमारी टीमें मौजूद हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रति सेकेंड 2 लाख हिट आ रहे हैं। हम सब कुछ यहां से मैनेज कर रहे हैं। सभी रिटर्निंग अफसरों को कहा गया है कि वे पोलिंग एजेंट्स और कैंडिडेट्स को वोटिंग सेंटर में आने दें और बैठने दें, ताकि काउंटिंग की प्रक्रिया ट्रांसपेरेंसी से हो।
यूपी की पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद आगे
- उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
- बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रितेश पांडे उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से आगे चल रहे हैं।
- TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तापस रॉय पश्चिम बंगाल की कोलकाता उत्तर सीट पर आगे चल रहे हैं।
- पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह पीछे चल रहे है। वे TMC से बीजेपी में शामिल हुए थे।
- असम की नगांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश बोरा आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
इंडी गठबंधन ने एनडीए को पछाड़ा, NDA 34, इंडी को 43 सीटों पर बढ़त
यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा आगे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।
वाराणसी सीट का हाल बता रहे हैं भास्कर रिपोर्टर देवांशु
जम्मू कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे
जम्मू सीट पर भाजपा 13029 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अनंतनाग-राजौरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी 30513 वोटों से आगे है। बारामूला में राशिद खान 3857 वोटों से आगे हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 5157 वोटों से और उधमपुर में भाजपा 5244 वोटों से आगे हैं।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा 152, कांग्रेस 61 सीटों पर आगे
वाराणसी में पीएम मोदी 6000 वोटों से पीछे
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मोदी को अब तक 5257 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 11480 वोट पा चुके हैं।
अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे चल रहे
केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 35 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट पर स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी खो गई
तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के अंबासमुद्रम विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले की चाबी खो गई है। ताले को पत्थरों से तोड़ा गया है। इसी में ईवीएम रखी गईं थीं।
सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे
- झारखंड की सीट सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे चल रही हैं। वे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई थी।
- हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग: बेगूसराय से गिरिराज तो पाटलिपुत्र से मीसा आगे
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं।
कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं।औरंगाबाद से NDA कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।
एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 21, कांग्रेस एक सीट पर आगे
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर और खजुराहो समेत भाजपा 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे
हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 14, कांग्रेस 3 सीट पर आगे
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। भाजपा 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।
मोदी काशी सीट से आगे, कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से पीछे से चल रहे
जालौर से वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। वाराणसी से नरेंद्र मोदी मोदी आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से विवेक साहू आगे चल रहे हैं। कमलानाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर… दैनिक भास्कर के रिपोर्टर आशीष राय बता रहे हैं, वहां का माहौल
राहुल दोनों सीटों पर आगे
राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल पीछे चल रहे
हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
रुझानों में बड़ा उलटफेर
रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब एनडीए ने बढ़त बना ली है। एनडीए ने 82 सीटों पर बढ़त बना ली है। INDIA 49 सीटों पर आगे चल रहा है।
राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने की EVM बदलने की शिकायत

कांग्रेस मुख्यालय में पूड़ी बनाई जा रही हैं

भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की
रवि किशन गोरखपुर सीट से मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार हैं। 2019 उन्हें 7,17,122 वोट मिले थे। रवि किशन के खिलाफ इंडी गठबंधन ने काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में किसके बीच है मुकाबला.. रिपोर्टर अक्षय बाजपेयी बता रहे हैं…
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पूरी और मिठाईयां बनना शुरू
NDA की सरकार आई तो मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार शपथ ले सकते हैं

2024 के 12 एग्जिट पोल में NDA सरकार का अनुमान

पिछले 3 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल: 2 सही, एक गलत रहा

2024 लोकसभा चुनाव के 5 ओपिनियन पोल में भाजपा को बहुमत

2024 में 2019 के मुकाबले करीब 1% कम वोटिंग हुई

पिछले तीन लोकसभा चुनाव का हिसाब

नेहरू-इंदिरा और राजीव के वोट शेयर की बराबरी नहीं कर पाए मोदी

पिछले 3 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट

2019 में महिला सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा

संसद में शिक्षित सांसद

संसद में सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग सांसद

सबसे कम और सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले सांसद

2019 में 26 मुस्लिम संसद पहुंचे

ग्राफिक्स: कुणाल शर्मा, अंकलेश विश्वकर्मा
स्केच: संदीप पाल
