एग्जिट पोल पर सीएम-वीडी बोले:रुझान आनंददायक हैं, रिजल्ट और बेहतर होगा

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आशा के अनुरूप बताया है।

हम सभी 29 सीटें जीत रहे हैं
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा अभियान चला था ‘फिर एक बार मोदी सरकार।’ जो रुझान आ रहे हैं, वो अत्यंत आनंददायी हैं। यद्यपि रिजल्ट के बाद जो आनंद आता है, उसकी अलग बात रहती है। हम सभी 29 सीटें जीत रहे हैं। हमने जो कहा था, करके दिखा दिया है।
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

लोग कहेंगे- एक थी कांग्रेस
एग्जिट पोल में चुनाव परिणाम की झलक दिख रही है। एग्जिट पोल से भी बेहतर एक्जेक्ट पोल आएंगे। 4 जून के बाद जनता कहेगी – एक थी कांग्रेस। भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। लोगों ने मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट दिया है।
वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481