पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को प्रदेश भर में मनाई जाएगी*

0
Spread the love

 

*पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को प्रदेश भर में मनाई जाएगी*

——————————————————

*- मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन*

*- जिला कार्यालयों में लगेंगी प्रदर्शनी, विधानसभाओं में होंगे ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘*

भोपाल, 24/12/2025। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर गुरूवार को प्रदेश भर में मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रातः 11 बजे श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 25 दिसंबर को शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धेय अटल जी के कृतित्व व व्यक्त्तिव पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर प्रदेश के सभी बूथों पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में श्रद्धेय अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 25 दिसंबर से ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ का आयोजन शुरू होगा। 25 दिसंबर को जिला कार्यालयों में लगाई गई प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक चलेंगी। ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ भी 31 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रंगोली, लेख, निबंध प्रतियोगिताओं के साथ अनेक उत्सव के कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

*पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने स्वच्छता अभियान में की सहभागिता*

श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर बुधवार 24 दिसंबर को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने बुधवार को भोपाल में शौर्य स्मारक के पास स्थित श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा स्थल की सफाई की। बुधवार को प्रदेश भर में श्रद्धेय अटलजी की प्रतिमा स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। तत्पश्चात शाम को पार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों में रोशनी की गई।

 

(आशीष उषा अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481