राज्यपाल श्री पटेल द्वारा श्री रामनारायण भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपर सचिव राजभवन श्री उमाशंकर भार्गव के पिता श्री रामनारायण भार्गव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री पटेल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख: को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है स्वर्गीय श्री रामनारायण भार्गव विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका 85 वर्ष की उम्र में गतदिवस नरवर जिला शिवपुरी में निधन हो गया था।
