प्रकाश पर्व आज, भोपाल के गुरुद्वारों में कई आयोजन
गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को भोपाल में कई आयोजन होंगे। अरेरा कॉलोनी, हमीदिया रोड और पिपलानी स्थित गुरुद्वारों को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंगलवार देर रात से ही श्रद्धालु गुरुवाणी और कीर्तन में शामिल होकर इस पवित्र पर्व की शुरुआत कर चुके हैं। हमीदिया रोड गुरुद्वारे में 15 हजार लोगों के लिए लंगर की तैयारी की गई है।
गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में लंगर होंगे। हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पर सबसे बड़ा लंबर होगा। अलग-अलग पांच से छह गुरुद्वारों में रोटियां तैयार की जा रही हैं, जो बनकर मुख्य गुरुद्वारे में पहुंचाई जाएंगी। कुल मिलाकर करीब 35 से 40 क्विंटल खाद्य सामग्री का उपयोग इस विशाल लंगर में होगा।
अरेरा कॉलोनी और पिपलानी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और दीवान इस बार का मुख्य आयोजन हमीदिया रोड, पिपलानी और अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारों में किया जा रहा है। यहां शबद कीर्तन, दीवान और अरदास के साथ हजारों श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकेंगे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। गुरुद्वारों में प्रभात फेरी, नितनेम और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
गुरुनानक देव के उपदेशों से प्रेरित सेवा की मिसाल गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन से मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया। सिख धर्म में लंगर की परंपरा की शुरुआत भी उन्होंने ही की थी। आज उनके प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालु न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के कार्यों में भी शामिल होंगे।
