विदिशा की राजनीति में लांच होने जा रहे है मामा के बेटे कार्तिकेय चौहान को

0
Spread the love

विदिशा की राजनीति में लांच होने जा रहे है मामा के बेटे कार्तिकेय चौहान, विदिशा के जो युवा भाजपा में अपना भविष्य देख रहे थे उनकी उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगने वाला है, साथ ही जो बड़े नेता इस बार भाजपा से टिकिट की उम्मीद लगाये बैठे थे उनके हाथ भी निराशा लगने वाली है क्योंकि विदिशा में शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान को सेट किया जाना शुरू हो चुका है I

सांसद कप है जिसकी जिम्मेदारी किसी प्रशासनिक अधिकारी या चुने हुए जनप्रतिनिधि के हाथ में होना चाहिए थी वो जिम्मेदारी शिवराज सिंह ने अपने बेटे को दे दी, आखिर किस पद पर है कार्तिकेय ? सरकारी आयोजन की जिम्मेदारी उनके हाथों में क्यों ? क्या विदिशा में भाजपा में कोई नेता इस लायक है ही नही की इस आयोजन की जिम्मेदारी उठा सकता ?

ये तो विदिशा के युवाओं और नेताओं को सोचने की जरूरत है, अब शिवराज विदिशा में अपने बेटे को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, विदिशा में भाजपा नेताओं का भविष्य अंधकार में जाने वाला है, जो युवा कार्तिकेय के आगे पीछे घूम रहे हैं उन्हें ये समझ ही नही आ रहा कि ये उनकी राजनितिक गाडी पर ब्रेक लगाने वाले हैं I

आज सभी न्यूज़ पेपर में जो विज्ञापन आया है उसमे भी शिवराज के बेटे को सबसे शानदार जगह मिली है, विदिशा के बड़े बड़े नेता जो कई सालों से भाजपा के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं लेकिन उन्हें जगह नही मिली, या मिली भी तो छोटा फोटो लगा है लेकिन शिवराज के बेटे का फोटो बड़ा लगा है !

शिवराज सिंह मंच से कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं और खुद ही परिवारवाद करते हैं, भाजपाइयों को मामा का परिवारवाद दिखाई नही देता I

पहले कई सालों तक शिवराज सिंह का प्रचार किया एवं उनके बेटे का प्रचार करेंगे I

Digvijaya Singh Jitu Patwari Harish Chaudhary Umang Singhar Prabhu Singh Thakur Mohit Raghuvanshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481