राजधानी भोपाल में मोती मस्जिद से हमीदिया अस्पताल की ओर जाने वाला मार्ग पुलिस प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है
राजधानी भोपाल में मोती मस्जिद से हमीदिया अस्पताल की ओर जाने वाला मार्ग पुलिस प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह वन-वे रोड है और यहां से रॉन्ग साइड से वाहन आने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग को चौराहा वर्षों से शहर की मुख्य यातायात कड़ी रहा है। जब यह चौराहा बनाया गया था, तब से यहां से आवागमन सामान्य रूप से चलता आ रहा है। अब इस चौराहे को पूरी तरह बंद कर देना नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण यातायात व्यवस्था पहले से ही प्रभावित है। दूसरी ओर, VIP रोड की ओर जो टर्निंग बनाया गया है, वहां से वाहन मोड़ने पर दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।
इसके अलावा, हमीदिया अस्पताल की ओर से आने वाले कई वाहन रॉन्ग साइड लेकर इकबाल मैदान और इब्राहिम पुरी की दिशा में निकलते हैं, जिससे भी हादसे की संभावना बढ़ रही है।
<“नागरिकों की मांग है कि प्रशासन पुनः इस निर्णय पर विचार करे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उचित समाधान निकाले।”>
