मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जयपुर की अस्पताल दुर्घटना पर व्यक्त कीं संवेदनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में हुई हृदय विदारक घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हादसे में जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजन के प्रति आत्मीय संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है।
