थाना अशोका गार्डन पुलिस ने 43 अपराधो के लिस्टेड बदमाश रोहित कबाडी को जहरीली शराब के मामले में किया गिरफ्तार-

0
Spread the love

थाना अशोका गार्डन भोपाल

थाना अशोका गार्डन पुलिस ने 43 अपराधो के लिस्टेड बदमाश रोहित कबाडी को जहरीली शराब के मामले में किया गिरफ्तार-

भोपाल शहर में गम्भीर अपराधो एवं अपराधियो पर नियंत्रण रखने तथा पंजीबद्ध मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशो के पालन में एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 01 भोपाल श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे , तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमान उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोका गार्डन अनुराग लाल द्वारा निर्देशानुसार टीम गठित कर आरोपी रोहित कबाडी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः –
दिनांक 03/10/2025 को मुखविर द्वारा जहरीली शराब की सूचना पर पुलिस टीम के साथ गौतम नगर झुग्गी अशोका गार्डन पहुँचे जँहा एक व्यक्ति प्लास्टिक की पन्नी में कुछ ले जाते हुए दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे स्टाफ व गवाहान की मदद से पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित कबाडी पिता स्व योगेन्द्र सिहं वर्मा उम्र 34 साल निवासी म.न. 939 ए अशोका गार्डन भोपाल का होना बताया । संदेही के पास रखी उक्त शराब मानव जीवन के लिये अति हानिकारक होकर मानव के उपयोग हेतु उक्त शराब मानव जीवन के लिये हानिकारक हो सकती थी । जिससे उक्त शराब को लाने ले जाने व कब्जे मे रखने बावत वैध लाईसेंस के बारे मे आरोपी से पूछा जो नही होना बताया। बाद गवाहो के समक्ष शराब को विधिवत मौके पर जप्त किया गया । बाद बदमाश रोहित कबाडी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः – रोहित कबाडी पिता स्व योगेन्द्र सिहं वर्मा उम्र 34 साल निवासी म.न. 939 ए अशोका गार्डन भोपाल जिसके विरूद्ध थाना हबीबगंज , बाग सेवानिया ,मंगलवारा , तलैया, अशोका गार्डन मे कुल 43 प्रकरण पंजीबद्ध है ।

सहायनीय भूमिका –उक्त आरोपी को पकडने मे थाना अशोका गार्डन के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग लाल , उनि विजय भामरे, प्रआर संदीप सिंह , प्रआर संतोष मंदरे , प्रआर अजय शर्मा, प्रआर कमलेश असवारे , आर प्रमोद गुर्जर, की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481