सीएम हाउस के कार्यक्रम में शामिल होने आए विधायक रामेश्वर शर्मा ने डॉ मोहन यादव को ही बना दिया “अतिथि” (पराया),,,!

0
Spread the love

सीएम हाउस के कार्यक्रम में शामिल होने आए विधायक रामेश्वर शर्मा ने डॉ मोहन यादव को ही बना दिया “अतिथि” (पराया),,,!

पुष्प गुच्छ से सीएम का स्वागत किया,,मुख्यमंत्री से पहले विधायक जी ने हवन,,आरती,,पूजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सीएम सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी हो गए भौचक,,,,

सभी तस्वीरों को देखकर आपको लग रहा होगा कि इसमें नया क्या है,,,लेकिन यह सब तस्वीर मुख्यमंत्री निवास की हैं,,, कुछ अलग ही बयां कर रही है,,आयोजन सीएम हाउस में हो,,,पंचायत विभाग का हो,,दैनिक भास्कर का कोलार में हुए सबसे बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम हो या कोई भी सरकारी कार्यक्रम हो,,इसकी महफिल लूटना या यूं कहें हाईजैक करना,,,विधायक रामेश्वर शर्मा को बहुत तरीके से आता है,,, इन फोटो को देखकर आपको लग रहा होगा की रामेश्वर शर्मा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आए हैं,,,लेकिन इससे ठीक उलट,, विधायक जी,,,मुख्यमंत्री आवास में आयोजित शस्त्र पूजन में पहुंचे थे,,लेकिन यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत किया,, सीएम से पहले पूजन,, आरती,,हवन में बढ़-चढ़कर विधायक शर्मा शामिल रहे,,,वीडियो देखने वाले या कार्यक्रम में रहे लोगों को एक पल तो ऐसा लगा की कार्यक्रम के “होस्ट विधायक” जी है,,,सीएम सचिवालय के लोग भी आश्चर्यचकित भाव से इस कार्यक्रम को देख रहे थे,, शायद उन्हें भी ऐसा लगा होगा कि कार्यक्रम तो “हाईजैक” हो चुका है,,अब वे भी करे तो क्या करे जब सीएम भी कुछ नहीं कर सके,,,!!

कोलार के “दशहरा महोत्सव” में भी यही हुआ,,,

दैनिक भास्कर और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति के द्वारा आयोजित सबसे बड़े रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव को आना था,लेकिन उनके दिल्ली दौरे के चलते वह नहीं आ सके,,इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के नाते रामेश्वर शर्मा तो अतिथि थे ही,, यहां भी विधायक जी ने ऐसा रंग जमाया कि लोग मुख्यमंत्री का आना या नहीं आना भूल गए,,और विधायक जी,, के ओजस्वी भाषण के कायल हो गए,,,,जबकि इनके पीछे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चुपचाप खड़े रहे,,इस कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी समेत कई अतिथि मौजूद थे,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481