मंदसौर में मतदानकर्मियों की बस खड़े ट्रक में जा घुसी।

0
Spread the love

मंदसौर में मतदानकर्मियों की बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में होम गार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं। तीन गंभीर घायलों को सीतामऊ प्राथमिक केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सुवासरा-मंदसौर रोड पर बसई के पास सुबह करीब 5.30 बजे हुआ।

सोमवार को चौथे चरण के चुनाव के बाद मतदान सामग्री जमा करवाने के लिए पोलिंग पार्टी मंदसौर पहुंची थी। सामग्री जमा करवाने के बाद आज सुबह 10 कर्मचारी निजी यात्री बस से घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

टआई कमलेश प्रजापति ने बताया कि हादसे में होमगार्ड के जवान की मौत हुई है। जवान मनोहर सिंह राजस्थान के राजसमंद जिले खिमखेड़ा का रहने वाले था।
हादसे में ये हुए घायल

राजेश पिता मोहनलाल
रामगोपाल पिता कन्हैया लाल राठौर
अनिल पिता राधेश्याम तिवारी
श्रवण पिता नरेंद्र कुमार जैन
कैलाश पिता गोवर्धन लाल गुर्जर
राजेंद्र पिता देवी प्रसाद श्रीवास्तव
दीप्ति पति राजेंद्र श्रीवास्तव
गोपाल पिता मंगस, निवासी बावड़ी खेड़ा चंदवासा
तेजमल पिता चिरंजीवी लाल मेघवाल, निवासी भवानी मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481