पुलिस थाना हबीबगंज द्वारा शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, लुट के मोबाईल फोन व चोरी दो वाहन सहित लगभग 4.50 लाख रूपये का मशरूका किया जप्त

0
Spread the love

// थाना हबीबगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल//

पुलिस थाना हबीबगंज द्वारा शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, लुट के मोबाईल फोन व चोरी दो वाहन सहित लगभग 4.50 लाख रूपये का मशरूका किया जप्त

दिनांक 20 अगस्त 2025 :- अपराधो की रोकथाम एवं वाहन चोरी व मोबाइल स्नेचिंग की घटना की गिरफ्तारी हेतू पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।

उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री शंशाक ,अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व मे थाना प्रभारी संजीव चौकसे की गठित टीम द्वारा लगभग 4.50 लाख रूपए का चोरी व लूट का माल मशरुका व आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का विवरण – दिनाँक 20.08.25 को थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा संदिग्धो की चेंकिग के दौरान मेट्रो वॉक की तरफ से एक युवक पैदल आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर संदेह होने से रोका व उसका नाम/पता पुछा जो उसने अपना नाम महेन्द्र उर्फ मोनू माहौर पिता खेमराज माहौर उम्र 40 साल निवासी पी-325 प्रिंयका नगर कोलार रोड भोपाल । संदेही से हिकमत अमली से चोरी/ झपटमारी के संबंध मे पूछे जाने पर संदेही द्वारा टाल-मटोल करने के परश्चात थाना हबीबगंज के अपराध क्र.395/25 धारा 340(2) बीएनएस में 15 दिन पहले सेंट जोसफ स्कूल को-एड के पास से रेड मी 14 प्रो मोबाइल फोन झपटना स्वीकार किया तथा थाना हबीबगंज के अप.क्र 340/25 धारा 303(2) में चोरी की गई मोटर सायकल होण्डा साइन से थाना मिसरोद क्षेत्राअन्तर्गत अप .क्र 375/25 धारा 304(2) में पर्स झपटमारी की घटना करना स्वीकार किया आरोपी को थाना लाकर अन्य घटना में सख्ती से पूछताछ करने पर थाना गोविन्दपुरा ,मिसरोद,चूनाभट्टी, कोलार में चोरी व झपटमारी की घटनाए करना बताया आरोपी का मोमोरण्डम लेख कर उक्त घटनाओ की जानकारी के संबध में संबधित थानो को अग्रिम कार्यवाही हेतू अवगत कराया गया उक्त घटनाए निम्नानुसार है ।

घटना व अपराध का मशरूका -:

1. अप.क्र 26/25 धारा 303(2) बीएनएस एक्सेस मोपेड – – थाना चूनाभट्टी
2. अप.क्र 340/25 धारा 303(2)bns मोटर सायकल हीरो होण्डा साइन MP-04-AM-8450 – थाना हबीबगंज
3. अप.क्र 395/25 धारा 304(2) बीएनएस एक काले रंग का मोबाईल फोन रेड मी 14 प्रो – थाना हबीबगंज
3. अप.क्र 375/25 धारा 304(2) बीएनएस में फार्मल जप्तशुदा मशरूका – थाना मिसरोद
4. अप.क्र 528/25 धारा 304 बीएनएस एक नीले रंग का मोबाईल फोन POCO कम्पनी – थाना गोविन्दपुरा
5.अप,.क्र 529/25 304 बीएनएस एक सफेद रंग का मोबाईल फोन “वन प्लस “ कम्पनी – थाना गोविन्दपुरा
नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपीयान
महेन्द्र उर्फ मोनू माहौर पिता खेमराज माहौर उम्र 40 साल निवासी पी-325 प्रिंयका नगर कोलार रोड भोपाल
अपराधिक रिकार्ड -:
क्रमांक अप.क्रमांक धारा थाना
01 108/2007 379,509 भादवि कोलार
02 351/2021 34(1) आबकारी एक्ट कोलार
03 255/2024 294,506,507 भादवि कोलार

 

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी संजीव चौकसे , उपनिरी0 शिवभानू सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, प्र.आर अरूण तोमर ,प्र.आर आलोक शर्मा,आर0 कंचन यादव, आर0 रामनरेश किरार,आर0अरविन्द यादव की भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481