सिद्धनाथ के शिवडोले में 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे
खरगोन जिले में श्रद्धा और आस्था का सबसे बड़ा पर्व शिव डोला सोमवार को धूमधाम से शुरू हुआ। भगवान सिद्धनाथ महादेव और महाबलेश्वर महादेव की शाही सवारी आज नगर भ्रमण पर निकली है। इस बार शिवडोले को उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भव्य स्वरूप दिया गया है।
सुबह मंदिर में विशेष पूजा और महाआरती के बाद भगवान को फूलों से सजी पालकी में विराजित किया गया। इसके बाद भावसार धर्मशाला से भगवान सिद्धनाथ का विशेष रथ यात्रा के रूप में नगर भ्रमण शुरू हुआ।
शिवडोले की महाआरती में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार और कलेक्टर भव्या मित्तल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल हुए। जिला
प्रशासन के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इधर, शाम 4:30 तक करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौके पर पहुंच चुके हैं।
देखें 3 तस्वीरें…



