कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

0
Spread the love

कर्मचारियों की समस्याओं को हम प्राथमिकता देंगे: अरुण श्रीवास्तव ……… कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क और रोड शो जगह-जगह हुआ श्रीवास्तव का भव्य स्वागत । ………. भोपाल । कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने वल्लभ भवन पहुंचकर कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क किया और समर्थन मांगा ।  भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर वल्लभ भवन इलाके में पहुंचकर कर्मचारी और अधिकारियों से संपर्क साध कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की अनेक कर्मचारी और अधिकारियों के संगठनों ने अरुण श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया  और जन समर्थन देने की बात कही ।
इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ये सरकार कर्मचारी विरोधी है। इन लोगों ने नई नौकरी देना बंद कर दिया है और कर्मचारियों की पेंशन भी बंद कर दी है। युवाओं को भर्ती नहीं हो रही है। कांग्रेस कर्मचारियों के साथ है। हमने पेंशन का वायदा किया है। आप हमारा साथ दो हम आपका साथ देंगे।
जनसंपर्क के दौरान अरुण श्रीवास्तव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस के भोपाल लोकसभा प्रभारी महेंद्र जोशी कर्मचारी नेता वीरेंद्र खोंगल, राम मूर्ति पांडे,   सतीश शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान,  अमित शर्मा, कांग्रेस नेता आशीष श्रीवास्तव लोकेश शर्मा एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481