कॉलेज छात्राओं से दोस्त के घर में रेप किया था
कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने जिला न्यायालय में चालान पेश किया है। पुलिस ने फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
जहांगीराबाद थाने के जांच अधिकारी ने पीड़िताओं और उनके परिजन के दर्ज बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किए गए हैं। आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

रेप के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जहांगीराबाद पुलिस ने चालान में कोर्ट को बताया कि पीड़िता को लेकर आरोपी फरहान दोस्त के घर गया था। उसके दोस्त के घर पहले से ही कुछ और दोस्त मौजूद थे। पीड़िता को अलग कमरे में ले जाकर रेप किया। रेप के बाद जबरदस्ती वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। हालांकि, मामले में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच में भी पीड़िता के साथ ब्लैकमेलिंग और मुस्लिम धर्म अपनाने को लेकर दबाव बनाने की बात भी सामने आ रही है।
तीन लड़कियों से एक साथ रेप किया इससे पहले पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल में एक वीडियो ऐसा मिला था, जिसमें वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप कर रहा है। उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी इंदौर की पीड़िता से रेप करने के साथ ही उसे सिगरेट से दाग रहा है। आरोपी लड़कियों के साथ क्रूरता करता था। उन्हें मारता-पीटता था। वीडियो भी बनाता था और अपने मोबाइल फोन में सेव कर लेता था।
पीड़िताओं के वीडियो आरोपी ने एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा पीने का आदी है। इंदौर की पीड़िता को उसने कई बार मजबूर कर गांजा और शराब पिलाई है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने यह भी बताया कि वह इंदौर की पीड़िता से प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था।

तीन थानों में दर्ज है रेप-लव जिहाद के केस कॉलेज छात्राओं से रेप और लव जिहाद के केस भोपाल के तीन थानों में दर्ज हैं। इससे पहले 19 जून को अशोका गार्डन थाने ने भी इसी केस की जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया गया था। वहीं, 12 जून को बागसेवनिया थाना पुलिस ने फरहान और साहिल के खिलाफ जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला अलग-अलग थानों में दर्ज छात्राओं की शिकायतों से जुड़ा हुआ है, जिसमें सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रची गई थी।
केस की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की टीमें अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही थीं। अब सभी मामलों में अभियोग पत्र दाखिल कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऐसे सामने आया था मामला आरोपी फरहान इंदौर में रहने वाली पीड़िता के घर तक पिछले दिनों पहुंच गया था। जहां उसने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पीड़िता ने अपने दोस्त को पूरा घटनाक्रम बताया। इस दोस्त ने बाग सेवनिया पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को फरहान के खिलाफ सबूत दिए। वीडियो सहित इन तमाम सबूत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद फरहान सहित उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

