इंदौर में मैदान छोड़ने पर कहा-राम राज्य के संकल्प को पूरा करने भाजपा में आया

0
Spread the love

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए। यहां से शंकर लालवानी भाजपा प्रत्याशी हैं। - Dainik Bhaskar

इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुद को रामभक्त बताते हुए राम राज्य लाने के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा में शामिल होने की बात कही। इसके पीछे किसी डील की अटकलों पर उन्होंने कहा, ‘जो आदमी 15 लाख रुपए की घड़ी पहनता हो, जो शून्य से शीर्ष पर पहुंचा हो, उसे कोई डील में क्या देगा?’

अक्षय ने यह बात मंगलवार रात आलीराजपुर में मीडिया से चर्चा में कही। वे यहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ भाजपा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे थे। पहली बार मीडिया के सामने आए अक्षय कांति बम ने पांच सवालों में दिए सारे जवाब…

अक्षय कांति बम ने कहा- BJP में जो दायित्व मिलेगा, ईमानदारी से निभाऊंगा।
अक्षय कांति बम ने कहा- BJP में जो दायित्व मिलेगा, ईमानदारी से निभाऊंगा।

पहला सवाल: आप डर गए थे क्या?

जवाब: मैंने तो कांग्रेस से इंदौर की अयोध्या (इंदौर-4 विधानसभा सीट) से टिकट मांगा था। यह प्रदेश की सबसे मुश्किल सीटों में से एक है। अगर इस सीट से मैं काम करने की ताकत रखता हूं तो समझ लेना चाहिए कि मेरे मन में कोई डर नहीं है।

दूसरा सवाल: भाजपा में आने के लिए कोई डील हुई है क्या?

जवाब: आज की तारीख में मेरे पास क्या है और क्या नहीं है, ये पूरा डिस्क्लोज्ड है। जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता है उसको कोई क्या डील में देगा? यहां मुझे जो भी दायित्व दिया जाएगा, जितने भी निचले स्तर से दिया जाएगा, एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। (लोकसभा चुनाव में अक्षय कांति बम ने अपनी 56 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है।)

तीसरा सवाल: आपने पार्टी क्यों बदली?

जवाब: मैं रामभक्त हूं। संघ शक्ति कलयुगे। यदि किसी को आगे बढ़ना है तो वह संघ और संगठन की शक्ति से ही आगे बढ़ सकता है। जहां संगठन मजबूत होगा, वहीं रामराज्य आएगा। हमें सनातन धर्म को पूरे विश्व में ले जाना है। राष्ट्र जागृति को जगाना है। स्वर्णिम भारत बनाने के लिए देश के हर वर्ग को जागृत करना है।

मेरे बारे में कुछ लोग यहां-वहां की बात कर रहे हैं, वे भी इस पर विचार करें। मैं ये नहीं कहता कि कल मैंने कोई बहुत बड़ा काम किया, मैं अगर सांसद भी होता तो सनातन धर्म के लिए अपने पद से त्यागपत्र देता और काम करता। व्यक्तिगत निर्णय से सनातन धर्म का निर्णय लेना ज्यादा जरूरी है।

चौथा सवाल: भाजपा में आने के बाद से अब तक चुप क्यों थे?

जवाब: मैं तो यहां नन्हा सा कार्यकर्ता बनने आया हूं। बहुत खुश हूं कि पिछले 24 में से 18 घंटे मुझे कैलाश विजयवर्गीय जी ने हाथ पकड़कर बोलना सिखाया। पहली बार आलीराजपुर में भाषण दिया है। ये मुझे जीवनभर याद रहेगा।

पांचवां सवाल: 17 साल पुराने केस में आप पर धारा 307 का इजाफा किया गया। क्या कहेंगे?

जवाब: इस पर 10 मई को विवेचना होना है। उसके बाद तय होगा कि मुझ पर 307 लगनी चाहिए या नहीं।

ये खबरें भी पढ़ें…

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नाम वापस लेकर भाजपा में शामिल:पटवारी ने कहा-ये कैंडिडेट कैप्चरिंग; 3 निर्दलीय बोले-फर्जी साइन कर हमारी नाम वापसी कराई

इंदौर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने वाले अक्षय कांति बम ने सोमवार को पर्चा वापस ले लिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ अक्षय कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने भाजपा भी जॉइन कर ली। पूरी खबर पढ़ें

इंदौर में नाम वापसी को लेकर याचिका खारिज:हाईकोर्ट ने कहा-सब्स्टीट्यूट कैंडिडेट का फॉर्म तो स्क्रूटनी के समय ही रिजेक्ट हो चुका

इंदौर संसदीय सीट पर कांग्रेस की तरफ से घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कहा, ‘जिस सब्स्टीट्यूट कैंडिडेट को अधिकृत प्रत्याशी बनाने की मांग की गई है, वो तो अब दौड़ में ही नहीं है। उसका फॉर्म तो नामांकन की स्क्रूटनी के समय ही रिजेक्ट हो चुका है।

 

EKTA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481