लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय बल के साथ संवेदनशील इलाक़ों में निकाला पैदल फ्लैग मार्च

@भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय बल के साथ संवेदनशील इलाक़ों में निकाला पैदल फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था के मद्देनजर एवं मतदान निष्पक्ष व निर्भीक संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से विगत दिनों से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भोपाल पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में केंद्रीय बल के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है इसी क्रम में आज थाना तलैया क्षेत्र बागसेवनिया, कटारा हिल्स, गौतम नगर, अवधपुरी, शाहपुरा इत्यादि क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया l
