गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्री सवार

0
Spread the love

 

अहमदाबाद |12/06/2025 |100 शव मिलने की खबर, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक होने की खबर ।

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स दो पायलट सहित और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481