अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण आज आयोजित होने वाले भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त किए
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण आज आयोजित होने वाले भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त किए गए
———————————————-
– प्रदेश में होने वाले प्रोफेशनल मीट, पत्रकार वार्ता सहित सभी कार्यक्रम निरस्त
भोपाल 12/06/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर आज प्रदेश भर में आयोजित पत्रकार वार्ताएं, प्रोफेशनल मीट सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
