कुर्सी से गिरे सीएम मोहन यादव, मंच पर बिगड़ा बैलेंस

0
Spread the love

नरसिंहपुर के गाडरवारा में सीएम डॉ. मोहन यादव कुर्सी पर बैठते वक्त अचानक गिर पड़े। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल लिया।

दरअसल, सीएम मंच पर एक दिव्यांग बच्ची से बात कर रहे थे। बात करते करते ही वह कुर्सी पर बैठने लगे। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे। यहां उन्होंने 80 करोड़ 46 लाख रुपए की 135 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले सीएम ने रोड शो भी किया।

सीएम बोले- मोदी जी सोने का बाज बना रहे सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- भय बिन होय न प्रीति। भय के बिना दोस्ती नहीं हो सकती। समर्थ होना चाहिए। देश जागरूक होना चाहिए। देश के अंदर असुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंधन होना चाहिए। सोने की चिड़िया तो हजारों साल से देश था, लेकिन सोने की चिड़िया से काम नहीं चलता। अब मोदी जी देश को सोने का बाज बना रहे हैं, दुश्मन को पकड़कर लाने के लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, मोदी जी ने न केवल देश का स्वरूप बदला है, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है।

गाडरवारा में सीएम के रोड शो किया। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
गाडरवारा में सीएम के रोड शो किया। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

कांग्रेस के समय राम का नाम लेने पर दंगे होते थे सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय भगवान राम का नाम लेने पर दंगे होते थे। जब सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया तो कांग्रेस ने उस फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। लेकिन आज देश का हर नागरिक रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता अयोध्या नहीं गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के हर क्षण में भागीदारी निभाई।

लाड़ली बहना चुनावी नहीं, बल्कि स्थायी योजना सीएम ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना चुनावी नहीं बल्कि स्थायी है। आने वाले समय में बहनों को ₹3000 तक की राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि इस रक्षाबंधन पर भी बहनों को विशेष बोनस दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- गांव-गांव में चलेंगी सरकारी बसें मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव में सरकारी बसें चलाई जाएंगी। गुरु पूर्णिमा और दशहरा भी प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी कहा है कि बिना शक्ति के भक्ति अधूरी है। इसलिए हम देश को जागरूक और सामर्थ्यशाली बना रहे हैं।

विकासकार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री।
विकासकार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री।

अब देखिए सीएम के रोड शो की तस्वीरें…

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े लोग।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े लोग।
कुछ लोग मुख्यमंत्री के उपहार देने के लिए गदा लेकर आए थे।
कुछ लोग मुख्यमंत्री के उपहार देने के लिए गदा लेकर आए थे।
सीएम ने महिलाओं की डमरू टीम के साथ डमरू बजाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया।
सीएम ने महिलाओं की डमरू टीम के साथ डमरू बजाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद ​​​​​​​कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ किसानों को नजरबंद कर दिया। कांग्रेस की युवा नेत्री मोना कौरव ने सालीचौका पुलिस थाना में विरोध किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप सरकार पर लगाया।

मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस नेता अभिनव ढ़िमोले और किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित कई लोगों को थानों में रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याण और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

सीएम के विरोध की 2 तस्वीरें

पुलिस थाने में नजरबंद किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए।
पुलिस थाने में नजरबंद किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए।
किसान परिवार के बाहर बैठे पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी।
किसान परिवार के बाहर बैठे पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481