भोपाल में सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत

0
Spread the love

भोपाल में एक सड़क हादसे में 2 सगी बहनों की मौत हो गई। घटना रविवार रात बाग सेवनिया इलाके की है। हादसे में एक महिला का पति और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका सागर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बागसेवनिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार कार मिसरोद की ओर से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दोनों बहनें दीपाली वर्मा (33) और शिखा वर्मा (29) बहनें थीं और कटारा हिल्स क्षेत्र की रहने वाली थीं। वहीं, घायलों में सक्षम जैन, सुयश चौहान और मनोराज शामिल हैं।

शनिवार रात दोनों बहनें और उनके तीनों दोस्त पार्टी मनाने एमपी नगर के एक होटल गए थे। रात करीब 1:15 बजे जब सभी लोग कार से घर लौट रहे थे, तभी बागसेवनिया थाने के सामने यह हादसा हो गया।

हादसा इतना गंभीर था कि कार की परखच्चे उड़ गए।
हादसा इतना गंभीर था कि कार की परखच्चे उड़ गए।

100 की स्पीड से दौड़ रही थी कार पुलिस के मुताबिक, मिसरोद की तरफ से आ रहा ट्रक जैसे ही थाने के सामने कट पाइंट से टर्न लेकर 80 फीट रोड की ओर मुड़ा, उसी समय कार तेज रफ्तार में आकर ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक बताई जा रही है। इतनी तेज रफ्तार में होने के कारण ड्राइवर ट्रक को देख नहीं सका और कार सीधी ट्रक में घुस गई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दीपाली और शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक ड्राइवर की भूमिका और हादसे के कारणों को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार ही हादसे की वजह मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481