टीला पुलिस ने चैकिंग के दौरान कुख्यात बदमाश एवं शातिर जालसाज को धारदार छुरी सहित किया गिरफ्तार
टीला पुलिस ने चैकिंग के दौरान कुख्यात बदमाश एवं शातिर
जालसाज को धारदार छुरी सहित किया गिरफ्तार
भोपाल दिनांक- 03/06/25 – पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमान हरिनारायण चारी मिश्र (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(का.व्य.) महोदय नगरीय पुलिस जिला भोपाल श्रीमान अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) , पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमान रियाजइकबाल(भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमति शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त महोदय शाह.बाद संभाग भोपाल श्रीमान अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे अपराधो की रोकथाम एवं चाकूबाज बदमाशो की धडपकड का अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी तारतम्य मे शहर मे व्हीव्हीआईपी मूवमेंट एवं चाकूबाजी की घटना के मद्देनजर वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशानुसार लगातार संदिग्ध वाहनो एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग की जा रही है इसी तरह आज दिनांक 02/06/25 को भी सांई बाबा मंदिर के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी कि चैकिंग के दौरान राहगीर गवाहान द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इस्लामी गेट ग्राउण्ड मे एक व्यक्ति गदर कर रहा है कि सूचना पर तत्काल टीम को सूचना तस्दीक हेतु इस्लामी गेट ग्राउण्ड रवाना किया गया जो इस्लामी गेट ग्राउण्ड मे एक व्यक्ति गदर कर रहा था और मरने मारने को आमादा हो रहा था, कोई संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए तत्काल उस व्यक्ति को अभिरक्षा मे लेकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना सैय्यद नाजिश अली उर्फ नज्जू उर्फ नज्जा पिता सैय्यद फारूख अली उम्र 26 साल निवासी म.न. 62 रंभा नगर थाना गौतमनगर भोपाल को होना बताया । जिसे धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया बाद गिरफ्तारशुदा आरोपी की तलाशी ली गई तो पेन्ट के अंदर कमर मे एक धारदार छुरी रखे था जिसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । जप्तशुदा छुरी धारा 25 आर्म्स एक्ट की परिधि मे आने से विधिसम्मत कार्यवाही की जाकर अप.क्र. 137/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम किया गया ।
यह कि बदमाश कुख्यात बदमाश अरशद उर्फ बब्बा निवासी कांग्रेसनगर का शागिर्द है जिसकी रिपोर्ट करने से लोग डरते है, जो शातिर जालसाज है । बदमाश लोगो से वाहनो को उधार लेता है, और उन वाहनो के जाली दस्तावेज बनवाकर बेच देता है, इस प्रकार बदमाश के विरूद्ध अमानत मे खयानत, जालसाजी, धोकाधडी जैसे तीन अपराध पंजीबद्ध होकर माननीय न्यायालय मे विचाराधीन है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी – सैय्यद नाजिश अली उर्फ नज्जू उर्फ नज्जा पिता सैय्यद फारूख अली उम्र 26 साल निवासी
म.न. 62 रंभा नगर थाना गौतमनगर भोपाल
आपराधिक रिकार्ड
क्र.
अप. क्र.
धारा
थाना
1
21/19
406,420 भादवि
क्राइम ब्रांच भोपाल
2
25/23
406 भादवि
हनुमानगंज
3
287/24
420,467,468,471,406,34 भादवि
स्टेशन रोड रतलाम
4
137/25
25 आर्म्स एक्ट
टीलाजमालपुरा
5
48/25
170 बीएनएसएस
टीलाजमालपुरा
6
219/25
126,135(3) बीएनएसएस
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी.सिंह, सउनि बी.आर.सूर्यवंशी, प्र.आर. अजीत त्रिपाठी, प्र.आर. मेघ खत्री, प्र.आर. नरेश,आर. अनिकेत, आर. विशाल की सराहनीय भूमिका रही ।
