राहुल गांधी की गाड़ी के सामने आए कांग्रेस कार्यकर्ता

0
Spread the love

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक ले रहे हैं। इसमें नकुलनाथ को छोड़कर अन्य मेंबर मौजूद हैं।

इससे पहले एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया था। उन्होंने राहुल गांधी के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया, तब राहुल की गाड़ी आगे बढ़ी। यहां धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए।

राहुल करीब 6 घंटे भोपाल में रहेंगे। वे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में लगातार तीन बैठकें लेंगे। दोपहर बाद रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के अधिवेशन को संबोधित करेंगे। एमपी में राहुल का यह एक दिवसीय दौरा पूरी तरह संगठनात्मक है। पूरा फोकस मौजूदा स्थिति समझकर आगे पार्टी के रिकंस्ट्रक्शन पर रहेगा।

राहुल का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 3 दिन पहले यानी 31 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला महासम्मेलन को संबोधित किया था।

देखिए, 5 तस्वीरें…

भोपाल एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार समेत सीनियर लीडर ने किया।
भोपाल एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार समेत सीनियर लीडर ने किया।
एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल की गाड़ी को रोक लिया। धक्कामुक्की में कुछ नेता सड़क पर गिर पड़े।
एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल की गाड़ी को रोक लिया। धक्कामुक्की में कुछ नेता सड़क पर गिर पड़े।
पीसीसी दफ्तर में राहुल गांधी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर से मुलाकात की। राहुल यहां संगठन की लगातार तीन बैठक लेंगे।
पीसीसी दफ्तर में राहुल गांधी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर से मुलाकात की। राहुल यहां संगठन की लगातार तीन बैठक लेंगे।
पीसीसी दफ्तर में राहुल गांधी सबसे पहले सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ले रहे हैं। पीएसी मेंबर नकुलनाथ इसमें शामिल नहीं हुए हैं।
पीसीसी दफ्तर में राहुल गांधी सबसे पहले सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ले रहे हैं। पीएसी मेंबर नकुलनाथ इसमें शामिल नहीं हुए हैं।
80 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता भागीरथ परमार खास तौर पर राहुल गांधी से मिलने भोपाल आए हैं। उन्होंने कहा- राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने मुझे कांग्रेस का सदस्य बनाया था।
80 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता भागीरथ परमार खास तौर पर राहुल गांधी से मिलने भोपाल आए हैं। उन्होंने कहा- राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने मुझे कांग्रेस का सदस्य बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481