भोपाल में अवैध कॉलोनियों में चली जेसीबी

0
Spread the love

भोपाल में गुरुवार को अवैध कॉलोनियों में बड़ी कार्रवाई की गई। हुजूर तहसील के सिंकराबाद-खरपा में 3 कॉलोनी के गेट जेसीबी की मदद से तोड़ दिए गए। वहीं, बरखेड़ी में भी कार्रवाई हुई।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया, अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई।

यहां हुई कार्रवाई

  • ग्राम खरपा में समृद्धि फार्म पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। गेट को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। सड़क, बाउंड्रीवॉल भी बना ली गई थी।
  • ग्राम सिकंदराबाद में नूर खान पिता अनवर खान, आरिफ पिता पीरदास खान की भूमि अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई हुई।
  • ग्राम सिकंदराबाद में अरविंदो कॉलेज के सामने उजमा इम्तियाज पति तारिक सिद्दीकी की भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई।
  • ग्राम बरखेड़ी बाज्यफत में राधाकृष्ण परिसर एवं एचके बिल्डर्स की अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई।
  • ग्राम कोड़िया में डॉ अनिल खेवानी द्वारा कुशाग्र ग्रीन फार्म्स में अवैध कॉलोनी पर विकसित की जा रही थी। यहां भी जेसीबी की मदद से निर्माण तोड़ दिए गए।
  • ग्राम कोड़िया में शासकीय आवागमन के रास्ते पर अनधिकृत निर्माण को हटाया गया।

देखिए कार्रवाई की तस्वीरें…

भोपाल में गुरुवार को हुजूर क्षेत्र की कॉलोनियों में कार्रवाई की गई।
भोपाल में गुरुवार को हुजूर क्षेत्र की कॉलोनियों में कार्रवाई की गई।
हुजूर तहसील क्षेत्र की आधा दर्जन कॉलोनियों में प्रशासन ने कार्रवाई की।
हुजूर तहसील क्षेत्र की आधा दर्जन कॉलोनियों में प्रशासन ने कार्रवाई की।
बाउंड्रीवॉल और तार फेंसिंग भी हटाई गई।
बाउंड्रीवॉल और तार फेंसिंग भी हटाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481