मध्य प्रदेश में दो इंजिन की सरकार है पर भोपाल राजधानी में और विशेषतः

0
Spread the love

जहांगीराबाद में चार इंजिन की सरकार है।केंद्र की सरकार बीजेपी प्रदेश की सरकार भाजपा भोपाल नगर निगम और जहांगीराबाद के इलाके के मोहल्ले के पार्षद भी भाजपा। परंतु मोहल्ले के पार्कों की हालत
एसी है कि जैसे किसी कचरे के ढेर में पहुंच गये हों।पार्क खुले पड़े हैं कोई देखभालकरने वाला नहीं है, कोई सफाई नहीं है ,कहीं कोई शराब पी रहा है कहीं कोई गाजा पी रहा है और अनेक प्रकार के नशों की प्रयोग शाला स्वर्ण जयंती पार्क और नीलम पार्क बन गए हैं।
यह स्थिति उस पार्क की है जो राजधानी भोपाल के शहर के बीच में है ।यह स्थिति है कि यहां पर कोई भला व्यक्ति जा भी नहीं सकता तो फिर बकाया शहर की कल्पना की जा सकती है।
कई बार यहां के लोगों ने महापौर को पत्र भेजें परंतु ऐसा लगता है कि महापौर ने प्रशासन की ओर ध्यान देना बंद कर दिया है। महापौर केवल अपने दफ्तर ,उद्घाटन और राशि संग्रहण में व्यस्त है।
अब समय है कि मोहल्ले के लोगों को आगे आना चाहिए। और अपने क्षेत्र के अपने मोहल्ले अपने परिवार को बचाने के लिए काम करें। वरना ये पार्क बच्चों को नशे की पाठशाला बन गए हैं। रघु ठाकुर
संरक्षक
लोक तांत्रिक समाजवादी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed