ग्वालियर की छात्रा का अनोखा एआई इनोवेशन

0
Spread the love

कचरे की फोटो डालते ही AI मॉडल बताएगा कि उसमें मौजूद क्या-क्या रिसाइकल हो सकता है। किस तरह से उस कचरे को एक उपयोगी वस्तु में बदल सकते हैं। यह वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल ग्वालियर की स्टूडेंट ने बनाया है। जिसे राजधानी में पेश किया गया।

दरअसल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में हाल ही में आयोजित सृजन 2025 नवाचार प्रदर्शनी में प्रदेशभर के 150 बेहतरीन इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स ने अपने आइडियाज पेश किए। इन प्रोजेक्ट्स में ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिटी की बीटेक स्टूडेंट वंशिका यादव का बिन बडी एआई प्रोजेक्ट सबसे व्यावहारिक और पर्यावरण हितैषी प्रयासों में से एक बनकर उभरा।

वंशिका ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि यह एक एआई आधारित मॉडल है, जो इमेज क्लासिफिकेशन तकनीक के जरिए वेस्ट मैनेजमेंट में मदद करता है। जब किसी कचरे के ढेर की तस्वीर इस सिस्टम में अपलोड की जाती है, तो यह ऑटोमैटिकली उस कचरे की प्रकृति की पहचान करता है। जैसे कि वह ई-वेस्ट, बायोग्रेडेबल, रिसाइकल योग्य या हानिकारक (हजार्ड्स) है।

पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी तकनीक यह इनोवेशन खासतौर पर शहरी क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां हर दिन बड़ी मात्रा में मिश्रित कचरा निकलता है। यह सिस्टम न केवल स्वच्छता मिशन को मजबूती देगा, बल्कि स्मार्ट सिटी की दिशा में भी एक कारगर कदम साबित हो सकता है। इस तकनीक से कचरे के सटीक निपटान से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आ सकती है और रिसोर्सेज का स्मार्ट उपयोग हो सकेगा।

स्टार्टअप में बदलने की तैयारी वंशिका ने बताया कि भविष्य में इस तकनीक को आगे बढ़ाते हुए इसे एक मोबाइल एप्लिकेशन या पोर्टेबल डिवाइस के रूप में विकसित करने की योजना है। जिससे इसे आम लोग, नगर निगम या वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसियां आसानी से उपयोग कर सकें। सृजन-2025 के दौरान विशेषज्ञों ने वंशिका के प्रोजेक्ट को सराहते हुए कहा कि यह नवाचार तकनीकी समझ, सामाजिक उपयोगिता और पर्यावरणीय संतुलन का बेहतरीन मेल है।

वुमेन सेफ्टी डिवाइस।
वुमेन सेफ्टी डिवाइस।

यह प्रोजेक्ट भी था आकर्षण का केंद्र भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स ममता वैश्य, जूही कुमारी और कमल किशोर ने वुमेन सेफ्टी डिवाइस बनाई है। इसे चप्पल या जूते में लगाया जा सकता है। इसमें एक छोटी सी बटन होती है, जो आसानी से नजर नहीं आती है। यह जूते में हील की तरह लगाई जाती है। यदि व्यक्ति किसी आपात स्थिति में है तो वे इस बटन को बिना किसी के नजर में आए दबा सकता है। जिससे इस डिवाइस में रजिस्टर्ड 5 लोगों के फोन पर मैसेज जाएगा। इसके साथ ही व्यक्ति की लाइव लोकेशन भी दर्ज नंबरों पर शेयर की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481