थाना टीटी नगर ने किया थाना कमला नगर के हत्या के प्रयास में वर्ष 2022 से फरार आरोपी को गिरफ्तार

0
Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति, थाना टीटी नगर नगरीय पुलिस जिला भोपाल

 थाना टीटी नगर ने किया थाना कमला नगर के हत्या के प्रयास में वर्ष 2022 से फरार आरोपी को गिरफ्तार

 वांरटी के थाना टीटी नगर व कोलार रोड में थे स्थायी वारंट

 वारंटी के विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले पंजीबद्ध है ।

भोपाल शहर में कानून व्यावस्था को मद्देनजर रखते हुये स्थायी गिरफ्तारी वांरटियों को गिरफ्तार करने के लिये श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल शहर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 1, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 1 व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय संभाग टीटी नगर भोपाल के निर्देशन में टीम गठित की गई ।
विवरण- आरोपी के द्वारा दिनाक 06.03.22 को नेहरू नगर में अपने साथियों के साथ मिल कर पुरानी रंजिश के चलते धीरज विश्वकर्मा के ऊपर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया था जिस हमले में धीरज को गंभीर चोंटे आई थी । जिसमें थाना कमला नगर के द्वारा प्रकऱण सदर के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था लेंकिन आरोपी यथार्थ कुकरेजा शातिर व चालाक होने से पुलिस को चकमा देकर स्थान बदल बदल कर फरारी काट रहा था ।
गठित टीम द्वारा फरार वारंटी यथार्थ कुकरेजा उर्फ नोडी की काफी समय से थाना टीटी नगर के स्थायी वांरट, थाना कमला नगर से हत्या के प्रयास के अपराध में फरार, थाना कोलार रोड के अपराध में जारी स्थायी वांरट में फरार आरोपी यथार्थ कुकरेजा उर्फ नोडी की काफी समय से गठित टीम द्वारा तलाश पतारसी के सतत प्रयास किये जा रहे थे आरोपी काफी शातिर एंव चालक किस्म का होने से 03 थानो की पुलिस को चकमा देकर स्थान बदल बदल कर एंव मोबाइल नंबर बदल बदल कर फरारी काट रहा था वांरटी की तलाश पतारसी में आरोपी के अलग अलग स्थान जयपुर राजस्थान, मुबंई, दिल्ली और भी अन्य राज्यो में बदमाश फरारी काट रहा था जिसके कारण से बदमाश को गिरफ्तारी करने में पुलिस को काफी परेशानी आ रही थी जिसकी लगातार मोबाइल ट्रैकिंग एंव मुखबिर तैयार कर आरोपी की जानकारी के लिये लगाये गये थे ।
गठित टीम द्वारा रात दिन लगातार सघन प्रयास करने पर आरोपी की दिनांक 08.05.25 को साक्षी ढाबे के पास आने की सूचना प्राप्त हुई तो टीम के द्वारा तत्काल ही मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तलाश की गई तो आरोपी यथार्थ कुकरेजा उर्फ नोडी शातिर एंव चालक होने से पुलिस के आस पास होने के अंदेशा होने से भागने लगा था जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकडा गया । जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
फरार वारंटी का नाम पता – यथार्थ कुकरेजा उर्फ नोडी पिता प्रकाश कुकरेजा उम्र 25 साल नि. म.न. 65 मंदाकिनी
कालोनी कोलार रोड भोपाल
क्र अप. क्रं. धारा थाना
1 003/20 294,323,506 भादवि कोलार रोड
2 833/21 294,323,324,326,506,34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट टीटी नगर
3 992/21 294,323,327,506,34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट कमला नगर
4 436/21 294,324,506,34 भादवि हबीबगंज
5 174/22 307,294,324,34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट कमला नगर
6 813/23 294,323,324,506,34 भादवि हनुमान गंज
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अरजरिया, प्रआर 698 नारायण मीणा, आर 1441 अरविन्द यादव, आर 3483 नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481