भोपाल के थाना बाग सेवनिया क्षेत्र में रात्रि में घर की राह भटके दो मासूम बच्चों को डायल 112/100 एफ. आर. व्ही. ने परिजन से मिलाया
दिनांक : 09-05-2025
भोपाल के थाना बाग सेवनिया क्षेत्र में रात्रि में घर की राह भटके दो मासूम बच्चों को डायल 112/100 एफ. आर. व्ही. ने परिजन से मिलाया
भोपाल के थाना बाग सेवनिया क्षेत्र के दीक्षा नगर में दो बच्चे मिले है, जो घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 08-05-2025 को रात्रि 11:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 /100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक मोहन सिंह एवं पायलेट कमल सिंह राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश की । रामेश्वरम कॉलोनी में परिजन के मिल जाने पर एफ. आर. व्ही. स्टाफ द्वारा सत्यापन उपरांत बच्चों को परिजन के सुपुर्द किया गया । परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।
