पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स मय 04 जिंदा कारतूस व 03 धारदार हथियार सहित किया गिरफ्तार
थाना टीला, मंगलवारा, गौतमनगर, हनुमानगंज एवं क्राइंम की संयुक्त टीम द्वारा 30 हजार का इनामी 06 माह से हुलिया बदल कर फरारी काट रहे कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना एवं उसके 03 साथियो को
पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स मय 04 जिंदा कारतूस व
03 धारदार हथियार सहित किया गिरफ्तार
भोपाल दिनांक- 09/05/25 – पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमान हरिनारायण चारी मिश्र (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(का.व्य.) महोदय नगरीय पुलिस जिला भोपाल श्रीमान अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) , पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमान रियाज इकबाल(भा.पु.से.), पुलिस उपायुक्त महोदय क्राइंम ब्रांच श्रीमान अखिल पटेल(भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमति शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र चौहान ( रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त महोदय शाह.बाद संभाग भोपाल श्रीमान अजय वाजपेई, सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल श्रीमान राकेश बघेल के मार्गदर्शन मे अपराधो की रोकथाम एवं फरार इनामी बदमाशो की धडपकड का अभियान चलाया जा रहा है ।
यह कि दिनांक 06/05/25 के समय रात्रि लगभग 03/45 बजे जुबेर मौलाना ने अपने 10-12 साथियो के साथ साद निवासी मंगलवारा के घर पहुँच कर साद समझ कर सैफ के ऊपर जान से मारने की नियत से अवैध फायर आर्म्स से फायर किया , जिस पर फरियादी सैफ अली की रिपोर्ट पर थाना मंगलवारा मे अप.क्र. 58/25 धारा 109,125 बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया तद घटना के पश्चात समय लगभग 05/45 बजे साद के बहनोई फैसल जो कि इन्द्रानगर थाना टीलाजमालपुरा मे रहता है, उसके घर पर जुबेर मौलाना व उसके लगभग 10-12 साथियो ने आकर अवैध फायर आर्म्स से हवाई फायर किया जिस पर फरियादी सोहेल पिता सईद निवासी इन्द्रानगर थाना टीलाजमालपुरा की रिपोर्ट पर अप.क्र. 112/25 धारा 125,191(3),190 बीएनएस , 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
बदमाश भोपाल शहर का कुख्यात बदमाश है जिसके विरूद्ध भोपाल शहर के विभिन्य थानो मे करीब 53 अपराध पंजीबद्ध है । जिसके विरूद्ध लगभग 26 प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही भी की गई है । बदमाश थाना गैरतगंज जिला रायसेन के अप.क्र. 310/24 धारा 109,3(5) बीएनएस, इजाफा 6(2),249 बीएनएस मे माह अक्टूबर से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान आई.जी. होशंगाबाद रेंज द्वारा 10 हजार रूपये के इनाम की उदघोषणा की गई है, एवं थाना जहांगीराबाद भोपाल के अप.क्र. 304/24 धारा 294,323,327 भादवि मे करीब 10 माह से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 01 द्वारा 10 हजार रूपये की इनाम उदघोषणा की गई है । एवं बदमाश की गिरप्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल द्वारा 10 हजार रूपये के इनाम की उदघोषण की गई है ।
इसी तारतम्य मे दिनांक 06/05/25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इस्लाम पुरा ईटखेडी मे बिलाल के घर पर जुबेर मौलाना अपने साथियो सहित छिपा हुआ है, कि सूचना पर गठित टीम द्वारा घेराबंदी कर बिलाल के घर इस्लामपुरा ईटखेडी मे दबिश दी गई, जो बदमाश जुबेर मौलाना मौका पाकर भाग गया तथा उसके साथी जहीर खान पिता शमसेर खान उम्र 36 साल निवासी बिस्मिल्ला कालोनी एशबाग को पकडा तद पश्चात तलाश के दौरान टीम को सूचना मिली की जे.पी.नगर के पास यूनियन कार्बाइड के जंगल मे बाउण्ड्री के किनारे बदमाश जुबेर मौलाना छिपा है, कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यूनियन कार्बाइड के जंगल मे दबिश देकर बदमाश जुबेर मौलाना पिता हाजी मो. अनीस उम्र 35 साल निवासी म.न. 23 बागउमराब दूल्हा एशबाग को घेराबंदी कर पकडा । जिसकी तलाशी पर बदमाश के पास अवैध फायर आर्म्स मय 04 जिंदा कारतूस मिला । बाद मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बदमाश शकीर उर्फ सन्नी मलिक व फैजल खान उर्फ भांजे सीआई कालोनी जहांगीराबाद मे छिपे है, कि सूचना पर तत्काल टीम द्वारा सीआई कालोनी मे दबिश देकर बदमाश सन्नी उर्फ शकील पिता मोह. अलीम उम्र 40 साल निवासी म.न. 503 गौहरगंज जिला रायसेन हाल साहिल अपार्टमेन्ट कोहेफिजा भोपाल एवं,फैसल खान पिता आमिर खान उम्र 27 साल निवासी म.न. 52 जेजे शादी हाल के पास जहाँगीराबाद भोपाल को घेराबंदी कर पकडा । बाद उक्त बदमाशो को गिरप्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी –
क्र
आरोपी का नाम
जप्त साम्रगी
1
जुबेर मौलाना पिता हाजी मो. अनीस उम्र 35 साल निवासी म.न. 23 बागउमराब दूल्हा एशबाग
01 अवैध फायर आर्म्स मय 04 जिंदा कारतूस
2
जहीर खान पिता शमसेर खान उम्र 36 साल निवासी बिस्मिल्ला कालोनी एशबाग
01 धारदार छुरी
3
सन्नी उर्फ शकील पिता मोह. अलीम उम्र 40 साल निवासी म.न. 503 गौहरगंज जिला रायसेन हाल साहिल अपार्टमेन्ट कोहेफिजा
01 धारदार छुरी
4
फैसल खान पिता आमिर खान उम्र 27 साल निवासी म.न. 52 जेजे शादी हाल के पास जहाँगीराबाद भोपाल
01 धारदार छुरी
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी.सिंह, थाना प्रभारी गौतमनगर महेन्द्र सिंह , थाना प्रभारी मंगलवारा अजय सोनी, थाना प्रभारी हनुमानगंज अवधेश भदौरिया , थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच व स्टाफ (क्राइम ब्रांच उनि पारस सोनी, उनि कलीमउद्दीन, सउनि अनिल, प्र.आर.विवेक शर्मा, मुकेश, आर. सलमान), (थाना टीला उनि बी.पी. विश्वकर्मा, प्र.आर. मेघ खत्री, नरेश कुमार, आर. अनिकेत ), (थाना मंगलवारा उनि सुरेश सिंह, सउनि अजीत , प्र.आर. कमल, असरफ, संजय, आर. शुभम ), ( थाना गौतमनगर आर.सौरभ ,अमन), (थाना हनुमानगंज आर.अभेषक, आकाश ) की सराहनीय भूमिका रही ।
