पीएम का एक किमी का रोड शो पूरा भगवामय रहेगा; सागर-हरदा में कल मोदी की सभा

0
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के दौर पर रहेंगे। पीएम मोदी आचार संहिता के दौरान 5वीं बार कल सागर और हरदा में सभा करने के बाद भोपाल में रोड शो करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में होने वाला रोड शो ऐतिहासिक होगा और चुनाव के दौरान पीएम के एमपी दौरे का रिकॉर्ड भी बनेगा।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी का रोड शो एक किमी का होगा। रोड शो में 200 से अधिक मंचों पर अलग-अलग प्रकार से पीएम मोदी का अभिनंदन होगा। कलाकार, साधु- संत, अलग-अलग वर्गों के लोग पीएम मोदी का स्वागत रोड शो में करेंगे।

भोपाल दुल्हन की तरह सजेगा। बंगाली समाज की बहनें शंख ध्वनि के साथ अभिनंदन करेंगी। व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान से पीएम मोदी का स्वागत, अभिनंदन करेंगे। सांस्कृतिक झांकियां भी रहेंगी।

कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए- मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी तरह के संसाधनों पर हक देश के सभी वर्ग के लोगों का है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में वर्ग विशेष के लिए संसाधनों पर हक की बात लिखकर निंदनीय काम किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश के सभी वर्ग के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

पीएम मोदी की ओर से मध्यप्रदेश को दी गई सौगातों का हिसाब लगाएं तो पता चलता है कि सवा लाख करोड़ की सौगातें मिली हैं। सौ दिन में पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी परियोजना और केन-बेतवा परियोजना की सौगात पीएम मोदी ने दी है

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में वर्ग विशेष की बात निंदनीय

सीएम यादव ने कहा कि मैंने कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखा, जिसमें लिखा है कि किसी वर्ग विशेष के लिए बात कही गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि सभी तरह के संसाधनों पर हक मुसलमानों का है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में फिर इस बात को कहा गया है। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इस बात की मैं निंदा करता हूं। कांग्रेस की फितरत में ही रहा है कि जो कहते हैं, उससे मुकर जाते हैं।

फसल कटाई के कारण पहले दौर में कम वोटिंग

वोटिंग कम होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अप्रैल में चुनाव हुए हैं जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में मई में वोटिंग हुई थी। इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है और शादी विवाह का सीजन भी है। इसलिए वोटिंग कम हुई है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार में न आने को लेकर कहा कि वे प्रचार करने जाएंगी। पीएम मोदी के भोपाल आने को लेकर कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं तो जनता के बीच वोट मांगने के लिए आना पीएम मोदी की विनम्रता का परिचायक है।

आठ माह में दूसरी बार सागर आ रहे हैं पीएम

सागर में पीएम के कार्यक्रम को लेकर मकरोनिया इलाके के बड़तूमा में सभास्थल पर पंडाल लगाने का काम चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी आठ माह में दूसरी बार बड़तूमा आ रहे हैं। इससे पहले 12 अगस्त को संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481