नेतागण कांग्रेस की जनसभाओं को संबोधित करेंगे

0
Spread the love

भोपाल, 23 अप्रैल 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा 24 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में इंदौर, झाबुआ और धार जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
श्री पटवारी, श्री यादव और श्री तन्खा 24 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे और वहां लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की नामांकन रैली एवं जनसभा में शामिल होंगे। नेतागण दोपहर 12.30 बजे इंदौर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे झाबुआ पहुंचेंगे और वहां रतलाम में लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया जी की नामांकन रैली एवं जनसभा को संबोधित में शामिल होंगे। नेतागण अपरान्ह 3.00 बजे धार पहुचंकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल के नामांकन रैली एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। नेतागण शाम 4.30 बजे धार  से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481