भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर “सोशल जस्टिस” समाचार पत्र का विमोचन

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर “सोशल जस्टिस” समाचार पत्र का विमोचन
बोर्ड ऑफिस चौराहा, भोपाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा (VD शर्मा) जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर डॉ बाबासाहेब के विचारों से प्रेरित “सोशल जस्टिस” समाचार पत्र का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:
भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय जी,
जिला प्रभारी श्री महेंद्र यादव जी,
निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी,
कार्यक्रम के दौरान दैनिक जस्टिस समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ. अनिल सिरवैया जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की ।
