दिग्विजय से 18 गुना ज्यादा अमीर हैं सिंधिया:ज्योतिरादित्य के पास सिर्फ 25 हजार कैश, दोनों के नाम खुद की गाड़ी भी नहीं

0
Spread the love

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से 18 गुना यानी 1800 प्रतिशत ज्यादा अमीर हैं। सिंधिया की संपत्ति पिछले चार साल में 34 करोड़ और दिग्विजय सिंह की कुल संपत्ति 11.50 करोड़ से ज्यादा बढ़ी है। दोनों ही नेताओं के नाम खुद का वाहन नहीं है। सिंधिया ने अपने पास 25 हजार रुपए कैश होना बताया है।

ये खुलासा नामांकन फॉर्म भरते वक्त दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग के सामने किया है। लोकसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना और दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा दिया।

सिंधिया ने अपनी संपत्ति 362 करोड़ रुपए बताई है, जबकि पांच साल पहले राज्यसभा चुनाव के समय 328 करोड़ रुपए संपत्ति बताई थी। वहीं, दिग्विजय सिंह ने 2020 में 8.50 करोड़ संपत्ति बताई थी, वह बढ़कर 20.21 करोड़ हो गई। दोनों नेताओं ने अपने नाम पर कृषि भूमि नहीं होने की जानकारी दी है।

पहले बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की

सिंधिया की एनुअल इनकम भी घटी
बड़ी बात ये है कि भले ही सिंधिया की कुल संपत्ति बढ़ी है, लेकिन पांच साल में वार्षिक आय घटी है। बैंक खाते में भी जमा राशि में 47 लाख रुपए की कमी आई है। सिंधिया ने सालाना इनकम 56.58 लाख रुपए बताई है।

सिंधिया पर 16.80 लाख का पर्सनल लोन
हलफनामे में सिंधिया ने 16.80 लाख पर्सनल लोन का भी जिक्र किया है। उनके बैंक खाते में ढाई करोड़ और पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के खाते में 12.63 लाख रुपए जमा हैं। नामांकन फॉर्म में कृषि भूमि नहीं बताई गई है। वहीं, विरासत से उनकी संपत्ति 62.56 करोड़ रुपए है।

मां प्रियदर्शिनी से ज्यादा अमीर बेटी अनन्या
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी अनन्या राजे अपनी मां प्रियदर्शिनी राजे से भी अमीर हैं। हलफनामे के मुताबिक अनन्या के पास 1.49 करोड़ रुपए हैं, जबकि प्रियदर्शिनी राजे की प्रॉपर्टी कुल चल संपत्ति 14.13 लाख है।

सिंधिया परिवार पर टेलीफोन बिल का केस
सिंधिया परिवार की राजमाता विजयाराजे के नाम पर BSNL द्वारा जारी 6.52 लाख रुपए के टेलीफोन बिल का केस भोपाल के छठे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की कोर्ट में विचाराधीन है, जो वर्ष 2006 का है। वहीं, दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी देशभर के विभिन्न न्यायालयों में 11 मामले विचाराधीन हैं।

अब बात पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की संपत्ति की

पत्नी की इनकम चार गुना ज्यादा
हलफनामे के मुताबिक अमृता सिंह की इनकम पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से चार गुना ज्यादा है। नामांकन फॉर्म में दिग्विजय ने अपनी वार्षिक आय 22.33 लाख और पत्नी अमृता सिंह की आय 98 लाख बताई है।

दिग्विजय के पास नकदी बढ़ी
दिग्विजय सिंह के पास पिछले पांच साल में दो लाख रुपए कैश भी बढ़ा है। 2020 में दिए शपथपत्र में उन्होंने खुद के पास 4.70 लाख और अब 6.47 लाख रुपए नकदी बताए हैं। दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह के नाम पर पहले कृषि भूमि नहीं थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के समय पेश किए गए हलफनामे के अनुसार उनके नाम 3.58 करोड़ की कृषि भूमि बताई गई है। आवासीय और वाणिज्यिक भवनों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481