जान पर खेलकर सीवर में उतरते थे, रोज रात निकालते थे मेटल, फिर कुछ ऐसा हुआ कि…

0
image-3
Spread the love

नई दिल्ली. केशवपुरम थाना इलाके में दर्दनाक घटना की खबर है. रविवार को दोपहर लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सीवर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. फयर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को सीवर से बाहर निकालकर अस्पताल ले गई. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि दोनों शख्स रात में सीवर की गंदगी में से मेटल निकालने काम करते थे. मरने वाले में एक शख्स की उम्र 40 के करीब बताई जा रही है जबकि दूसरे की उम्र 30 साल है. सूचना मिलने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. केशव पुरम थाना पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शिनाख्ती भी करने की कोशिश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *