थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने चैन लूटने वाले बाइक सवार को मौके पर किया गिरफ्तार व अन्य थानों की बाइक चोरी व चैन लूट का किया खुलासा ,कुल मशरूका करीब 04 लाख रूपये किया बरामद
// थाना अरेरा हिल्स भोपाल //
*थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने चैन लूटने वाले बाइक सवार को मौके पर किया गिरफ्तार व अन्य थानों की बाइक चोरी व चैन लूट का किया खुलासा ,कुल मशरूका करीब 04 लाख रूपये किया बरामद*
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री आदर्शकांत शुक्ला, अति.पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रीमति मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सहा. पुलिस आयुक्त एमपी नगर श्री मनोज सिंह के दिशा निर्देशन में अपराधो की रोकथाम एवं शहर में हो रही चैन झपटामारी /चोरी की घटनाओं को देखते हुये ऐसे चैनस्नैचरों को व चोरी करने वालों के विरूध्द त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुय़े ।
घटना का विवरणः- दिनांक 25.10.2026 को फरियादिया श्रीमति कल्पना जैन पति महेन्द्र जैन उम्र 62 साल नि.म.नं. 92 मालवीय नगर अरेरा हिल्स भोपाल द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उपरोक्त पते पर निवास करती हूँ तथा गृहणी हूँ दिनांक 25/10/26 को मै तथा मेरी बहु श्रीमति निकिता जैन उपनी एक्टिवा स्कूटी से हबीब गंज जैन मंदिर गये थे वहा से वापस अपने घर मालवीय नगर आ रहे थे मै पीछे बैठी थी तथा मेरी बहु निकिता जैन एक्टिवा चला रही थी जैसे ही वल्लभ नगर के सांमने पहुचे तभी अचानक पीछे से सफेद रंग की एक्टिवा से तीन लडके आये और पीछे बैठे लडके ने बलपूर्वक मेरे गले मे पहनी सोने की चैन झपटा मारकर छीन ली जिसका वजन लगभग 2 तोला था की रिपोर्ट पर अपराध क्र.191/26 धारा 304(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण मे की गई कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा द्वारा झपट्टामारी करने वालो को पक़ने के लिये तत्काल टीम गठित की गई । पुलिस टीम तथा नगर सुरक्षा समिती के सहयोग से दिनांक 25/10/26 को मुखबिर की सुचना पर संयुक्त टीम द्वारा आरोपी 01 दीपू चौहान पिता ब्रजलाल चौहान उम्र 22 साल निवासी-म.न.641 प्रीति स्कूल के पास चौहान मौहल्ला जाटखेडी भोपाल , 02 तोसिफ उर्फ अयान पिता इब्राहिम उम्र 19 साल निवासी गैस राहत के पास एसबीआई कालोनी जहाँगीराबाद भोपाल को गिरप्तार किया गया व विधि विरोधी बालक—— उम्र 17 साल 3 को वल्लभ नगर क्र.-2 से हिरासत मे लिया गया । आरोपीगणो व विधि का उलघ्न करने वाले बालक से पूछताछ की गई जिन्होने थाना क्षेत्र के अलावा दीगर थानो मे भी वारदात करना स्वीकार किया आरोपियो द्वारा चोरी की स्कूटर से अंजाम देना बताया जिनसे चोरी की स्कूटी व सोने की चैन बरामद की गई तथा अन्य थाना क्षेत्रे मे भी चोरी झपटामारी करना स्वीकार किया । आरोपियो द्वारा स्वीकार किये अपराध का विवरण निम्नानुसार हैः-
क्र
अप.क्र
धारा
छपटमारी व चोरी गया मशरुका
जप्त मशरुका
थाना
1
191/26
धारा 304(2),3(5) बीएनएस
02 तौले की सोने की चैन व घटना में उपयोग गाडी
02 तौले की सोने की चैन कीमत लगभग 03 लाख रूपये
अरेराहिल्स
2.
191/26
धारा 304(2),3(5) बीएनएस
घटना में उपयोग गाडी
एमपी04यूके4478
अरेराहिल्स
3.
713/26
धारा 304(2)बीएनएस
एक बैग मोबाइल व नगदी 45,000/-रूपये
मिसरोद
4.
600/26
धारा 304(2)बीएनएस
सोने की बालियाँ ,मंगलसूत्र,एक वीवो का फोन,5000/- रूपये नगदी
हबीबगंज
5.
408/26
धारा 304(2)बीएनएस
02 वीवो व वनप्लस
एमपीनगर
6.
818/26
धारा 303(2)बीएनएस
एक हीरो होंडा साइन
एमपी04वीसी1059
बागसेवनियाँ
सराहनीय भूमिका- निरी.अखिलेश वर्मा, उनि गजराज सिंह , सउनि कौशल लाल , प्रआर. 2728 देवीदास सोनारे, प्र.आर.1626 राधेश्याम इंदौरे, प्र.आर 398 मुकेश मालवीय, आर. 3745 महावीर तिवारी,आर.3594 योगेश नायक,आर.4440 बादाम अलावा ,आर.4491 राजेश ,म.आर. 1817 सोनम रघुवंशी ,म.आर 1318 उपासना एवं नगर सुरक्षा समिती के सदस्य 1-मोह. अख्तर खान 2- चित्तर सिंह,3 मुबीन खान की सराहनीय भूमिका रही ।
