थोड़ा रायसेन रोड भी पधारिये वीआईपी जी!

0
Spread the love

थोड़ा रायसेन रोड भी पधारिये वीआईपी जी!

 

मानो भोपाल का कोई माई-बाप नहीं। एंबुलेंस, स्कूल बस, ऑटो सब फंस गए हैं रायसेन रोड पर। पिपलानी से प्रभात चौराहे के इर्द-गिर्द इंद्रपुरी, सोनागिरी, इंडस्ट्रियल एरिया, मिनाल, बिजली नगर, अशोका गार्डन तक का पूरा एरिया दो दिन से भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की वजह से पूरा एरिया जाम करीब 5 लाख लोग रोजाना बुरी तरह प्रभावित।

बस-ऑटो-कारें वैकल्पिक रास्तों की तलाश में कॉलोनियों के अंदर भटक रही हैं।

 

बिना प्लानिंग और वैकल्पिक रास्तों के रोड बंद कर दिया है। पुलिस को पता ही नहीं ट्रेफिक को कहां से डायवर्ड करें कि जाम से निजात मिले। अव्वल तो पुलिस नदारद है, जो दिखाई देती है उसको भी कुछ नहीं सूझ रहा है।(शायद शहर से वाकिफ ही नहीं है।) मेट्रो के लिए बनी-बनाई सड़क को खोद-खाद दिया, नई सड़क के नाम पर खानापूर्ति।

 

माना कि विकास के लिए थोड़ी तकलीफ उठानी पड़ती है। लेकिन अब तक तो वैकल्पिक रास्ते भरपूर रहते थे। अफसरों की नजरअंदाजी साफ नजर आती है।

 

(ये पोस्ट भोपाल के ट्रैफिक जाम में रोज एक घंटा बर्बाद करने के भुक्तभोगियों की पीड़ा है।)

 

Bhopal Traffic Bhopal Commissioner Nagar Nigam Bhopal Ward Alok Sharma Bhopalcity Vibes #TrafficUpdate #BhopalPolice #BhopalMetro #bhopalmayorsandeep bhumarkar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *