मासिक शिवरात्रि पर राजधानी में 5 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण

मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर, सद्गुरु बजरंग दास दादाजी महाराज की प्रेरणा और गुरुदेव के मार्गदर्शन में राजधानी में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन। मां भवानी शिव हनुमान मंदिर सुभाष कॉलोनी, आसरा वृद्ध आश्रम, पल्लवी नगर, पूर्वांचल एवं रोहतास नगर शिवलिंग निर्माण, अभिषेक एवं विधि विधान पूजन सम्पन्न हुआ।

यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत था, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की महिमा का गान किया गया। पार्थिव शिवलिंग का विधिपूर्वक अभिषेक कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

पूजन में विशेष मंत्रोच्चारण, रुद्राभिषेक और शिव के दिव्य स्वरूप का ध्यान करते हुए सभी भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप वरिष्ठ समाज सेवी रश्मि पांडे, राकेश चतुर्वेदी, श्रीकांत अवस्थी, आर डी चौधरी, डॉक्टर अंकुर मिश्रा, साकेत शर्मा, अतुल चतुर्वेदी, राजीव गुलाठी, अशोक मालवीय, अनुज साहू सहित सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पांच हजार पार्थेश्वर शिवलिंग का निर्माण कर, अभिषेक और पूजन किया।
