*मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मुकेश नायक रविवार, 31 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे*

0
Spread the love

भोपाल, 29 मार्च,2024

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मप्र शासन के पूर्व मंत्री श्री मुकेश नायक रविवार 31 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता एवं प्रवक्ता साथियों सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्री नायक रविवार 31 मार्च, 2024 को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर श्री नायक पत्रकार साथियों, मीडिया विभाग के साथियों और कांग्रेसजनों से भी सौजन्य मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481