सेंधवा में दिन के तापमान में अस्थिरता जारी

0
Spread the love

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है, जिससे ठंड का एहसास कम हो रहा है। इससे पहले दूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया था। बादल छाए रहने के कारण ठंड लगभग गायब हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 दिसंबर को जिले में बारिश की संभावना है।

तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार सुबह बादलों के साथ कोहरा छाया रहा, और सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 500 मीटर रही। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश होने की स्थिति में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिर सकता है।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान तेजी से गिरा था। पिछले सप्ताह तक रात का औसत तापमान 6.7 डिग्री था, जो अब 10 डिग्री बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया है। 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं और बादलों के कारण हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है।

दिन के तापमान में अस्थिरता बनी हुई है

शहर और अंचल में दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं है। बुधवार को दिन का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 26.6 डिग्री से थोड़ा अधिक था। सुबह और देर शाम ठंडी हवाएं चल रही थीं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरएस सिकरवार ने बताया कि पश्चिमोत्तर राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते उत्तर भारत में 260 किमी प्रति घंटे की गति से सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इससे आने वाले दिनों में ठंड का असर तेज हो सकता है। बड़वानी जिले में 26 दिसंबर को बूंदाबांदी और 27 दिसंबर को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। बारिश के बाद महीने के अंत में ठंड का असर बढ़ेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र ने मौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए सलाह दी है:

  • रबी सीजन की फसलों की सिंचाई फिलहाल न करें।
  • फसलों में किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या दवाओं का छिड़काव न करें।
  • बेल वाली उद्यानिकी फसलों (जैसे टमाटर, गिलकी, करेला) को बचाने के लिए लकड़ी या रस्सी का सहारा दें।

तापमान और आद्रता (20-25 दिसंबर)

20 दिसंबर

  • अधिकतम तापमान:-29.5 डि.से.
  • न्यूनतम तापमान:-10.4डि.से .
  • अधिकतम आद्रता:- 85%

21 दिसंबर

  1. अधिकतम तापमान:- 29.0 डि.से.
  2. न्यूनतम तापमान:-11.0 डि.से .
  3. अधिकतम आद्रता:-89%

22 दिसंबर

  1. अधिकतम तापमान:- 28.6 डि.से.
  2. न्यूनतम तापमान:- 10.5 डि. से .
  3. अधिकतम आद्रता:- 82%

23 दिसंबर

  1. अधिकतम तापमान:- 28.3 डि.से.
  2. न्यूनतम तापमान:- 12.4 डि. से .
  3. अधिकतम आद्रता:- 89%

24 दिसंबर

  1. अधिकतम तापमान:- 26.6 डि.से.
  2. न्यूनतम तापमान:- 16.2 डि. से .
  3. अधिकतम आद्रता:- 80%

25 दिसंबर

  1. अधिकतम तापमान:- 27.2 डि.से.
  2. न्यूनतम तापमान:- 16.5 डि. से .
  3. अधिकतम आद्रता :- 66%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481